विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में बड़ा हादसा: दो लोको ट्रेनों की टक्कर, 86 घायल; सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के भीतर दो लोको ट्रेनों के आपस में टकराने की गंभीर घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।इस हादसे में कुल 86 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 68 घायलों को चमोली जिला अस्पताल और 18 घायलों को पिपलकोटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार चार लोगों को मामूली फ्रैक्चर हुआ है, जबकि अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। राहत की बात यह है कि सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।घटना की गंभीरता को देखते हुए चमोली के जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से भी नोटिस जारी किया जा रहा है। भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए परियोजना स्थलों पर सुरक्षा मानकों को और सख्त करने तथा आवश्यक दिशा-निर्देश लागू करने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है और जिम्मेदारों की भूमिका भी तय की जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment