काशीपुर। वर्ष 2012 में बाजपुर से बसपा से विधायक प्रत्याशी रहे महिपाल गौतम हालांकि वह समय-समय पर समाज सेवा से जुड़े रहे, आज भी उनके मन में समाज सेवा करने की चाहत नजर आ रही है। यहां बता दे की श्री महिपाल गौतम की पत्नी 2008 में बांसखेड़ा खुर्द से जिला पंचायत चुनाव जीती थी और उन्होंने अपने कार्यकाल में अनेकों ऐसे गांवो में विकास कार्य किए है जिससे लोग आज भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसी क्रम में 2008 से अब एक बार पुन अनुसूचित जाति…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
सूर्या रोशनी मैनेजमेंट ने महापौर के कार्यालय में मृतक परिवार को दी पाच लाख की सहायता राशि
काशीपुर। सूर्या रोशनी लिमिटेड में वृहस्पतिवार को हाइड्रोजन सिलेंडर फटने से हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले सीतापुर (उत्तर प्रदेश) निवासी श्यामूसिंह यादव के परिजनों को सांत्वना स्वरूप सूर्या रोशनी लिमिटेड के एचआर हेड संजीव कुमार द्वारा दिया गया मुआवजा राशि का चेक नगर निगम महापौर दीपक बाली द्वारा निगम स्थित अपने कार्यालय में मृतक के पिता हरि सिंह को सौंपा गया।। इस चेक के अलावा भी मृतक को और आर्थिक मुआवजा दिया जाएगा जो इस धनराशि से अलग होगा। वह धन राशि बाद में दी जाएगी। साथ ही मृतक…
भाजपा के पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल ने महापौर दीपक बाली के कार्यों को लेकर की प्रशंसा
काशीपुर। स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल नगर निगम पहुंचकर महापौर कार्यालय में काफी समय तक बैठे और जनता के प्रति महापौर की कार्य प्रणाली को देखकर काफी खुश नजर आए। उन्होंने श्री बाली की काफी प्रशंसा की और कहा कि वर्तमान दौर में जब काशीपुर विकास के क्षेत्र में काफी पिछड गया था ऐसे में काशीपुर के मेयर के रूप में दीपक बाली जैसे तेजतर्रार और ईमानदार तथा विकास के मामले में दूरदर्शी सोच रखने वाले युवा नेता दीपक बाली जैसे नेता की ही जरूरत थी।…
प्रधानाचार्य शुभांगी तिवारी व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल को किया सम्मानित
काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी आवास विकास मंडल ने गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर नगली आश्रम की आत्माबाई, पूर्व प्रधानाचार्य अग्रपाल यादव, विवेकानंद विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद राव, ब्लूमिंग किड्स एकेडमी की प्रधानाचार्य शुभांगी तिवारी व जिलाध्यक्ष मनोज पाल को सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा काशीपुर जिला प्रभारी पुष्कर काला, पूर्व प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता, दीपक मित्तल, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मंडल महामंत्री मनोज मनराल, शक्ति केंद्र संयोजक अमित मनचंदा, भूपेंद्र यादव मौजूद रहे। इसी क्रम में चैती मंदिर के पुजारी पांडा विकास…
सीएम धामी के आदेश पर ‘ऑपरेशन कालनेमि’ शुरू – साधु वेश में ठगों पर कसेगा शिकंजा
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साधु-संतों का छद्म वेश धारण कर ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध ‘ऑपरेशन कालनेमि’ शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे असुर कालनेमि ने साधु का भेष लेकर छल किया था, वैसे ही आज कई “कालनेमि” धार्मिक भेष में समाज को गुमराह कर रहे हैं।मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि सनातन धर्म की आड़ में ठगी या लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर…
श्री गुरू पूर्णिमा पर श्री बांके बिहारी मन्दिर में श्री सांई बाबा का विशेष पूजन यज्ञ एवं भण्डारे का आयोजन किया
काशीपुर। श्री गुरू पूर्णिमा के अवसर पर नगर के मौहल्ला रहमखानी में पुरानी सब्जी मंडी के निकट छंगामल चौक स्थित श्री बांके बिहारी मन्दिर में श्री सांई बाबा का विशेष पूजन यज्ञ एवं भण्डारे का आयोजन किया गया। आयोजन के अंतर्गत प्रातः 9 बजे विशेष पूजा आरंभ हुई, जबकि प्रातः 10 बजे यज्ञ एवं पूर्णाहुति के उपरांत प्रातः 11 बजे महाआरती की गई। दोपहर 12 बजे भण्डारा आरंभ हुआ। आयोजन में सम्मिलित हुए भारी संख्या में श्रद्धालुजन ने श्री सांई बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।…
लायंस क्लब काशीपुर डायमंड, ‘प्रेसीडेंट अवार्ड नाइट एवं द्वादश अधिष्ठापन समारोह का आयोजन
काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर डायमंड, ‘प्रेसीडेंट अवार्ड नाइट एवं द्वादश अधिष्ठापन समारोह का आयोजन कार्बेट टस्कर ट्रेल रिजोर्ट, ढेला रोड, सावल्दे, रामनगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के सम्मुऽ अधिष्ठापन अधिकार एवं प्रदीक्षा अधिकारी ला0 अपूर्व मेहरोत्र के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्जलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन ला0 बसन्त बल्लभ भट्टð द्वारा किया गया तथा उनके द्वारा पूर्व अध्यक्ष ला0 अशोक शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष ला0 सूरज अरोरा, पूर्व सचिव ला0 राकेश कुमार (रॉकी) एवं पूर्व कोषाध्यक्ष ला0 कमल छाबड़ा को मंचासीन कराया गया।…
अस्मिता वेटलिफ्रिटंग महिला लीग काशीपुर में 24 जुलाई को आयोजित
काशीपुर। अस्मिता वेटलिफ्रिटंग महिला लीग पहली बार उत्तराखड के काशीपुर में आगामी 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी। जिसका आयोजन रामनगर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तराखड वेटलिफ्रिटंग एसोसिएशन की तरफ से किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाए जाने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में पूर्व साईं कोच मदन ठाकुर, हरीश त्रिपाठी, सुदेश कुमार, राजू चौधरी, शिवतेज सिंह, कोच पवन शर्मा, मेघा चंद आदि मौजूद रहे।
काशीपुर के सूर्या रोशनी में हाइड्रोजन गैस सिलेंडर फटने से एक की मौत दर्जनों घायल, पूरे इलाके में दहशत का माहौल
काशीपुर। काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या रोशनी प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब फैक्ट्री परिसर में हाइड्रोजन गैस सिलेंडर फट गया। इस दर्दनाक हादसे में एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब दस श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। घायलों को तत्काल नगर के आयुष्मान चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। चिकित्सालय में स्थिति का जायजा लेने खुद कुमाऊं मंडल के आयुक्त एवं मुख्यमंत्री…
समस्याओं को लेकर केजीसीसीआई अध्यक्ष उद्यमियों के साथ महापौर से मिले दो अलग-अलग दिए ज्ञापन
काशीपुर। कुमाऊं गढ़वाल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने अनेक उद्यमियों के साथ महापौर दीपक बाली से उनके नगर निगम स्थित कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें दो अलग-अलग ज्ञापन सोंपकर एक ज्ञापन में रामनगर रोड पर बन रहे ओवर ब्रिज की धीमी गति को तेज कराने तथा दूसरे ज्ञापन में महुआखेड़ा गंज स्थित औद्योगिक क्षेत्र में विकसित औद्योगिक आस्थानो के क्षेत्र में सड़कें एवं नाली निर्माण तथा स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था कराए जाने की मांग की। महापौर दीपक बाली ने चेंबर की इन समस्याओं को…
