उत्तराखंड सरकार ने पर्वतीय जिलों में वर्षों से चली आ रही विशेषज्ञ डॉक्टरों की गंभीर कमी को दूर करने के लिए एक अभूतपूर्व कदम उठाया है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियां, सीमित स्वास्थ्य सुविधाएं और संसाधनों की कमी के चलते डॉक्टर लंबे समय से पहाड़ों में नियुक्ति से बचते रहे हैं, जिसका सीधा असर ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा था। इस चुनौती को निर्णायक रूप से हल करने के लिए राज्य सरकार ने वेतन संरचना में बड़ा सुधार करते हुए घोषणा की है कि अब पहाड़ी क्षेत्रों…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
उदयराज कालेज में एड्स दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज में एनएसएस शाखा इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय विशेष शिविर में एड्स दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में रसायन प्रवक्ता पंकज अग्रवाल, शिक्षिका नीलम सूंठा समेत एन एस एस स्वयं सेवकों ने शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर एच-आई-वी के संक्रमण और दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए उसके बचाव और सावधानियों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में जय प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय तथा निशांत तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में कृष्णा प्रथम नक्क्ष…
केडीएफ के द्वारा धर्मेंद्र जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एक शाम धर्मेंद्र के नाम का आयोजन
काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम की ओर से द्रोणसागर ओपन एयर थिएटर में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एक शाम धर्मेंद्र के नाम का आयोजन किया गया, जिसमें नगरवासियों, समाज सेवियों और अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्मेंद्र जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। अपनी भावनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव घई अध्यक्ष काशीपुर डेवलपमेंट फोरम ने की। घई ने कहा कि धर्मेंद्र ने न केवल भारतीय सिनेमा में अमर योगदान दिया, बल्कि काशीपुर को अपना दूसरा घर मानकर यहां के लोगों से गहरा आत्मीय…
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
काशीपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का आर्म्स एक्ट में चालान किया है। कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान जगतपुर तिराहा स्थित गुलजारपुर टंकी के पास से बाइक सं- यूके04एक्स-1457 पर सवार एक युवक को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान ग्राम गुलजारपुर निकट वन…
पुलिस ने हाईवे पर सघन चैंकिंग अभियान चलाकर 130 छोटे बड़े वाहनों की पड़ताल की
काशीपुर। पुलिस टीम ने आज सुबह 5 बजे से 7 बजे तक लगभग दो घंटे तक हाईवे पर सघन चैंकिंग अभियान चलाते हुए 130 छोटे बड़े वाहनों की पड़ताल की। इस दौरान पुलिस टीम ने 12 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुए अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति ताकीद किया। कोतवाल हरेंन्द्र चौधरी के नेतृत्व में प्रतापपुर बॉर्डर के समीप पुलिस टीम ने मार्ग से गुजरते हुए लगभग 125 लोगों को रोककर उनसे जरूरी पूछताछ की। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के अनुपालन की…
नौ माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
काशीपुर। लगभग 9 माह पूर्व गंगा बाथ एंड आर्टस इम्पोरियम नामक प्रतिष्ठान के गुल्लक का लॉक तोड़कर हुई छह लाख की सनसनीखेज चोरी का पुलिस टीम ने खुलासा करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक सख्श को दबोचकर मामले का पर्दाफाश कर दिया। चोरी की इस घटना में एक अन्य अभी फरार बताया जा रहा है। पता चला है कि बेंदाता हाईट्स काशीपुर निवासी तुषांक अग्रवाल पुत्र राजीव अग्रवाल ने बीते 4 मार्च को आईटीआई पुलिस को तहरीर देेकर बताया कि मौहल्ला जसपुर खुर्द स्थित काशीपुर गैस एंजेसी के समीप…
ABVP राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले CM धामी — “आज जो भी हूं, उसका श्रेय विद्यार्थी परिषद को; राष्ट्रभाव जगाने में संगठन की भूमिका ऐतिहासिक
देहरादून में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभर से पहुंचे युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम ने उन्हें उनके अपने छात्र जीवन की याद दिला दी। कश्मीर से कन्याकुमारी तक राष्ट्रभाव की ध्वजा लेकर आए युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ABVP ने हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को मजबूती दी है और युवाओं को सही दिशा दी है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि समाज में वह जो भी कार्य कर पा रहे हैं, उसका पूरा…
भूकंप जोखिम का नया मानचित्र: उत्तराखंड अब ‘जोन-6’ में, पूरे राज्य को अत्यधिक संवेदनशील श्रेणी में शामिल किया गया
:भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने रीति संहिता–2025 के तहत नया भूकंपीय क्षेत्रीकरण मानचित्र जारी करते हुए उत्तराखंड को भूकंप जोखिम के मामले में सबसे अधिक संवेदनशील जोन-6 में शामिल किया है। इससे पहले राज्य के जिलों को जोन-4 और जोन-5 में विभाजित किया गया था, लेकिन नई श्रेणीकरण व्यवस्था में पूरे राज्य को उच्च जोखिम वाले क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है। यह नया वर्गीकरण हिमालयी राज्यों की भूकंपीय सक्रियता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।वैज्ञानिकों का कहना है कि जोन-6 में शामिल किए जाने से…
RRB NTPC इंटर लेवल भर्ती में बड़ा अपडेट: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 4 दिसंबर तक
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडर ग्रेजुएट/इंटर लेवल भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर उम्मीदवारों को एक महत्वपूर्ण राहत दी है। पहले जहां आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 तय थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 04 दिसंबर 2025 कर दिया गया है, जिससे उन लाखों अभ्यर्थियों को एक नया अवसर मिल गया है जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाए थे। RRB की इस भर्ती को सरकारी नौकरी के सबसे स्थिर और प्रतिष्ठित अवसरों में से एक माना जाता है, और…
आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 13.10 करोड़ की गड़बड़ी: सीएम धामी ने विजिलेंस को दी खुली जांच की मंजूरी
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं का मामला अब गंभीर मोड़ ले चुका है। वित्त विभाग की जांच में जब 13.10 करोड़ रुपये की गड़बड़ी सामने आई, तो शासन ने इसे सीधे-सीधे बड़े स्तर की लापरवाही और अधिकारों के दुरुपयोग का मामला माना। इसी आधार पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजिलेंस को खुली जांच की अनुमति देते हुए स्पष्ट संकेत दे दिया है कि इस प्रकरण में किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जांच रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि विश्वविद्यालय में नियमों को धत्ता…
