काशीपुर। आज काशीपुर के मोहल्ला कटोराताल स्थित छावनी चिल्ड्रन स्कूल में उत्तराखंड ऑल बार एसोसिएशन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति आलोक मेहरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश चौबे एडवोकेट ने, जबकि संचालन अधिवक्ता अभिताभ श्रीवास्तव ने किया। स्वागत कमेटी द्वारा अतिथियों का पारंपरिक एवं भावपूर्ण स्वागत किया गया। स्वागत गीत “मन की वीणा से गुंजित ध्वनि मंगलम” के साथ अतिथि सत्कार का क्रम आगे बढ़ाया गया। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में हरीश सिंह एवं पराग नेगी मंच पर उपस्थित रहे।…
Category: अन्य ख़बरें
उत्तराखंड ऑल बार एसोसिएशन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ न्यायमूर्ति द्वारा किया गया
काशीपुर। आज काशीपुर के मोहल्ला कटोराताल स्थित छावनी चिल्ड्रन स्कूल में उत्तराखंड ऑल बार एसोसिएशन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति आलोक मेहरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश चौबे एडवोकेट ने, जबकि संचालन अधिवक्ता अभिताभ श्रीवास्तव ने किया। स्वागत कमेटी द्वारा अतिथियों का पारंपरिक एवं भावपूर्ण स्वागत किया गया। स्वागत गीत “मन की वीणा से गुंजित ध्वनि मंगलम” के साथ अतिथि सत्कार का क्रम आगे बढ़ाया गया। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में हरीश सिंह एवं पराग नेगी मंच पर उपस्थित रहे।…
हंस फाउंडेशन के सौजन्य से नेत्र शिविर का आयोजन
काशीपुर। हंस फाउंडेशन के सौजन्य से काशीपुर में श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर गिरीताल में एक नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 मरीज पहुंचे जिसमें लगभग 82 लोगों को चश्मो का वितरण और दवाइयां निशुल्क दी गई।विवेक भंडारी कैंप कोऑर्डिनेटर के द्वारा बताया गया कि 150 मरीज के द्वारा अपनी आंखो का चेकअप कराया गया जिसमें से 35 मरीज ऑपरेशन के लिए सिलेक्ट किए गए। दिग्विजय सिंह समाजसेवी के द्वारा बताया गया कि जिन 35 मरीज का ऑपरेशन होना है उसके लिए 21 दिसंबर 2025 को सुबह…
बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला, ऊधमसिंह नगर में बदला स्कूलों का समय
ऊधमसिंह नगर।उत्तराखंड के तराई क्षेत्रों में लगातार बढ़ती ठंड और भीषण शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। ऊधमसिंह नगर जिले में कड़ाके की ठंड के कारण अब सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव कर दिया गया है। यह आदेश आगामी 22 दिसंबर से प्रभावी होगा और अगले आदेश तक लागू रहेगा।शनिवार को प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आने…
लोक कला से जैविक उत्पादों तक, महाकौथिग बना उत्तराखंड की पहचान का मंच : सीएम धामी
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य से बाहर निवास कर रहे प्रवासी उत्तराखंडी अपनी जड़ों से गहराई से जुड़े हुए हैं और वे जहां भी रहते हैं, वहां उत्तराखंड की लोक संस्कृति, विरासत और परंपराओं को पूरी निष्ठा से जीवंत बनाए हुए हैं। यह न केवल राज्य के लिए गर्व का विषय है, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान करने वाला प्रयास भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था से जुड़े प्रवासी उत्तराखंडवासी वास्तव में राज्य के ब्रांड एंबेसडर…
यूसीसी संशोधन विधेयक राज्यपाल ने लौटाया, आपत्तियों के निस्तारण के बाद फिर लाया जाएगा सदन में
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से जुड़े संशोधन विधेयक को राज्यपाल ने आपत्ति के साथ शासन को वापस लौटा दिया है। राज्यपाल द्वारा विधेयक लौटाए जाने के बाद अब संबंधित विभाग इसकी दोबारा समीक्षा और परीक्षण करेगा। इसके बाद आपत्तियों को दूर करते हुए संशोधित विधेयक को पुनः विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा।गौरतलब है कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान सरकार ने यूसीसी संशोधन विधेयक को सदन से पारित कराकर लोक भवन भेजा था। लेकिन विधेयक के परीक्षण के दौरान इसमें एक तकनीकी कमी सामने आई। विधेयक की धारा-4…
डालनवाला कोतवाली में गंदगी पर मुख्यमंत्री की नाराजगी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
डालनवाला कोतवाली परिसर में गंदगी पाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नाराजगी के बाद देहरादून पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री की नाराजगी को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने सख्त रुख अपनाया है और जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।शनिवार को एसएसपी अजय सिंह ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी थानों और चौकियों के परिसरों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने आम…
बुग्गावाला के नौकरग्रांट में मुख्यमंत्री धामी ने मशरूम ग्राम का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुग्गावाला क्षेत्र के नौकरग्रांट में विकसित किए गए मशरूम ग्राम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में उठाए गए इस प्रयास को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताया। मशरूम ग्राम की स्थापना के तहत करीब पांच बीघा भूमि पर मशरूम प्लांट की शुरुआत की गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर कृषि आधारित रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार खेती और उद्यान को प्रोत्साहित करने के…
रुद्रपुर में पारिवारिक विवाद से परेशान महिला पेट्रोल लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची, आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप
रुद्रपुर के आवास विकास क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आत्मदाह करने की कोशिश की, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। महिला अपने साथ पेट्रोल से भरी बोतल लेकर आई थी और आत्मदाह करने की बात कह रही थी।महिला की हरकत को देखते ही मौके पर मौजूद पुलिस और खुफिया कर्मी हरकत में आ गए। तत्परता दिखाते हुए महिला पुलिस कर्मियों ने उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली और उसे सुरक्षित रूप से काबू…
स्वर्गवासी मयंक चौधरी की याद में राजकीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन
काशीपुर। नगर के राजकीय चिकित्सालय में छात्र नेता व वरिष्ठ समाज सेवी एवं पूर्व अध्यक्ष पंखुड़ी टीम , काशीपुर स्वर्गवासी मयंक चौधरी की याद में टीम ने रक्तदान का आयोजन किया । जिसमे काशीपुर छात्रसंघ के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । साथ ही यह आवाहन किया की काशीपुर शहर को आने वाले समय में नशामुक्त बनाना है । इस मौके पर संस्था के संस्थापक शिवांश मिश्रा ने बताया कि काशीपुर छात्र संघ के सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया की काशीपुर को नशा मुक्त बनाने के लिए संस्था…
