निजी वाहनों पर विभाग, पद और राजनीतिक दल के नाम के बोर्ड लगाने वालों पर कार्रवाई, 10 वाहनों के चालान

काशीपुर। माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल उत्तराखंड के निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर काशीपुर पुलिस ने बुधवार को टांडा तिराहा पर निजी वाहनों पर अनधिकृत रूप से विभाग, पद अथवा राजनीतिक दल आदि के नाम/पदनाम वाले बोर्ड लगाने के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ऐसे निजी वाहनों की जांच की, जिन पर वाहन स्वामियों द्वारा किसी विभाग, संस्था, राजनीतिक दल अथवा पद से संबंधित बोर्ड या पदनाम प्रदर्शित किया जा रहा था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने 10 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं संबंधित नियमों के तहत चालानी कार्रवाई की। काशीपुर पुलिस ने बताया कि निजी वाहन का उपयोग व्यक्तिगत परिवहन के लिए किया जाता है और उस पर ऐसा बोर्ड, पदनाम या पहचान प्रदर्शित नहीं की जा सकती, जिससे वाहन किसी सरकारी विभाग, संवैधानिक या लोक पद अथवा अधिकृत संस्था के आधिकारिक वाहन जैसा प्रतीत हो। पुलिस ने वाहन स्वामियों से अपील की कि निजी वाहनों पर अनधिकृत रूप से विभाग, पद अथवा राजनीतिक दल से संबंधित बोर्ड और पदनाम लगाकर वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियम सभी के लिए समान हैं और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment