मां नंदा देवी महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मां नंदा देवी के किए दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

नैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल पहुंचे, जहां उन्होंने ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर में पहुंचकर मां नंदा देवी के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने मां नंदा देवी से उत्तराखंड की खुशहाली, शांति, समृद्धि और प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां नंदा देवी महोत्सव उत्तराखंड की धार्मिक…

निजी वाहनों पर विभाग, पद और राजनीतिक दल के नाम के बोर्ड लगाने वालों पर कार्रवाई, 10 वाहनों के चालान

काशीपुर। माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल उत्तराखंड के निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर काशीपुर पुलिस ने बुधवार को टांडा तिराहा पर निजी वाहनों पर अनधिकृत रूप से विभाग, पद अथवा राजनीतिक दल आदि के नाम/पदनाम वाले बोर्ड लगाने के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ऐसे निजी वाहनों की जांच की, जिन पर वाहन स्वामियों द्वारा किसी विभाग, संस्था, राजनीतिक दल अथवा पद से संबंधित बोर्ड या पदनाम प्रदर्शित किया जा रहा था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने…

मां नंदा-सुनंदा महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी, बोले- विकास के साथ विरासत संरक्षण पर सरकार का जोर

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को नैनीताल में आयोजित मां नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मां नंदा-सुनंदा के श्रीचरणों में नमन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नंदा देवी महोत्सव उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं का जीवंत उत्सव है। महोत्सव के माध्यम से लोकगीत, झोड़ा-चांचरी और ढोल-दमाऊं जैसी लोक परंपराएं नई पीढ़ी तक पहुंच रही हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र के साथ उत्तराखंड…

15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, सीएम धामी ने तय की डेडलाइन

देहरादून। मानसून की भारी बारिश, भूस्खलन और जलभराव से उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत को लेकर सरकार ने अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री स्वयं अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर सड़क मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं। सरकार के निर्देश के बाद संबंधित विभागों की टीमें प्रदेशभर में फील्ड पर उतर चुकी हैं और क्षतिग्रस्त सड़कों को चिन्हित कर मरम्मत का काम शुरू किया जा रहा…

फर्जी हेली टिकट बुकिंग के नाम पर श्रद्धालु से पांच लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान हेली सेवा उपलब्ध कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने फर्जी हेली टिकट बुकिंग का झांसा देकर एक श्रद्धालु से करीब पांच लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपी की पहचान शीशमबाड़ा, शेरपुर देहरादून निवासी राहुल थापा के रूप में हुई है। मामले में पुणे, महाराष्ट्र निवासी करण गुजराल ने कोतवाली गुप्तकाशी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने हेली सेवा उपलब्ध कराने के नाम पर…

वित्त सेवा संवर्ग के तीन अधिकारियों के प्रभार बदले, शासन ने नई जिम्मेदारियां सौंपीं

देहरादून। उत्तराखंड शासन के वित्त विभाग ने वित्त सेवा संवर्ग के तीन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। विभाग की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार गंगा प्रसाद, हर सिंह बोनाल और जयपाल सिंह तोमर के वर्तमान दायित्वों में परिवर्तन किया गया है। शासन ने तीनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।शासन के आदेश के मुताबिक गंगा प्रसाद को निदेशक, विभागीय लेखा उत्तराखंड, देहरादून के पद से हटाकर निबंधक, फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स, देहरादून…

हरिद्वार में पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन, सीएम धामी ने भारतीय ज्ञान और परंपराओं को आगे बढ़ाने पर दिया जोर

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व आयुर्वेद दिवस के अवसर पर पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर योग गुरु एवं पतंजलि के संस्थापक स्वामी रामदेव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारतीय परंपराओं, आयुर्वेद और योग की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक शिक्षा के साथ जोड़ने पर जोर दिया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विश्व आयुर्वेद दिवस के अवसर पर पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ होना विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि यह…

विधायक बेहड पर हमला लोकतंत्र की हत्या है : अलका पाल

काशीपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि किच्छा के कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड के साथ भाजपा सरकार के इशारे पर जिस तरह से हमला किया गया वह लोकतंत्र की हत्या के समान है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में जनप्रतिनिधियों के सम्मान, अधिकारों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि संकट हो या संघर्ष, विरोध हो या सत्ता का दबाव विधायक तिलक राज बेहड़ जी ने हमेशा जनता के…