बार एसोसिएशन ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा बैनामे, वसीयत, विवाह पंजीकरण आदि को ऑनलाइन करने के आदेश पर की अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा बैनामे, वसीयत, विवाह पंजीकरण आदि को ऑनलाइन करने के आदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त आदेश से अधिवक्तागणों के विधि व्यवसाय को बड़ी हानि होगी और इसके कारण 90% से अधिक अधिवक्ता व उनके साथ कार्य कर रहे लिपिक, कातिब व अन्य कर्मचारीगण बेरोजगार हो जाएंगे। काशीपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कहा है ऑनलाइन रजिस्ट्री आम जनता के हित में भी नहीं है क्योंकि आम जनता को कानून की जटिलताओं एवं रजिस्ट्रेशन की तकनीक से अनभिज्ञ होने के…

काशीपुर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की शिरकत

एंकर : आज अपने तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर आज 3:50 पर नगर के स्टेडियम में उतरा। उनके आगमन को लेकर पुलिस चप्पे चप्पे पर मुस्तैद नजर आई और कार द्वारा उनका काफिला नगर के रामलीला मैदान में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए, जहां पर दिव्य ज्योति जागृती संस्थान के द्वारा यह कार्यक्रम चल रहा है। भागवत कथा के छठे दिन मुख्यमंत्री कथा में शामिल हुए और उन्होंने वहां पर पूजा अर्चना की । इस दौरान…

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गुरु रविदास जयंती पर अवकाश घोषित

देहरादूनः गुरु रविदास जयंती यानि आज उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. हालांकि, गुरु रविदास जयंती पर सचिवालय और कोषागार को छोड़ते हुए राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, संस्थानों और शैक्षिक संस्थानों में अवकाश रहेगा. साथ ही गुरु रविदास जयंती के अवसर पर प्रदेश भर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसको लेकर सीएम ने निर्देश जारी किए हैं. मुख्यमंत्री धामी ने गुरु रविदास जयंती के कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली और सार्थक बनाए जाने…

साहित्यिक बख्तावर हनीफ की कहानी संगह, हिजाब वाली लड़की का विमोचन

काशीपुर। विश्व पुस्तक मेले में उभरती हुई साहित्यिक शख्सियत काशीपुर निवासी बख्तावर हनीफ के कहानी संग्रह हिजाब वाली वाली लड़की का विमोचन किया गया। नगर के गिरीताल रोड, काशीपुर उत्तराखंड निवासी तथा वर्तमान में असिस्टेंट एक्साईज कमिश्नर गाजियाबाद के पद पर तैनात बख्तावर हनीफ के कहानी संग्रह हिजाब वाली लड़की का प्रगति मैदान ,हाल न 2 में अद्विक प्रकाशन के मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक गुप्ता के द्वारा किया गया तथा बख्तावर हनीफ को कियान- अमृत सम्मान से भी पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार श्री आलोक यात्री…

पहले मैं आपसे आशीर्वाद मांगने आया था अब मैं जब भी आऊंगा तो मांगने के बजाय देकर जाऊंगा: महापौर

काशीपुर । महापौर दीपक बालीका अभिनंदन समारोह लगातार जारी है। श्री राम इंस्टिट्यूट में तथा जीजीआईसी में उनका शानदार स्वागत किया गया उधरआवास विकास में स्थित विवेकानंद पार्क में महापौर दीपक बाली का कई संस्थाओं ने मिलकर शानदार स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि चुनाव में मैं आपसे आशीर्वाद मांगने आया था लेकिन अब क्योंकि आपने अपना आशीर्वाद देकर मुझे प्रत्याशी से मेयर बना दिया है लिहाजा अब जब-जब आपके बीच आऊंगा तो आपको देने के लिए ही आऊंगा। पार्क के ऊपर से जा रही बिजली की…

दिल्ली में 26 साल बाद फिर खिला कमल जश्न का माहौल, मिष्ठान वितरण का क्रम जारी

काशीपुर। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर काशीपुर भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौराहे पर मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर पूर्ण विश्वास जताते हुए आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने कहा कि जनता अब भली भांति समझ चुकी है कि देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही सुरक्षित और समृद्ध रह सकता है। उन्होंने कहा…

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने किया मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के चेको का वितरण

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने आज मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त कुल 1,78,000 रुपये के 14 चैकों का वितरण किया। इस दौरान श्री चीमा ने बताया कि इन लाभान्वितों में प्रीतम सिंह निवासी बांसखेड़ा खुर्द को 11 हजार, अनीस निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी को 15 हजार, राजू निवासी ग्राम पच्चावाला को 11 हजार, मनोज निवासी मौहल्ला किला को 11 हजार, पार्वती निवासी प्रभु विहार को 10 हजार व मंजीत कौर निवासी सैनिक कालोनी को 10 हजार रुपये के चैक उनकी पुत्रियों की शादी मद में तथा योगिता दौडियाल निवासी शक्तिनगर…

काशीपुर में एसएसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद

काशीपुर। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने प्रत्येक मंगलवार को पीड़ितों की फरियाद सुनने के लिए मुरादाबाद रोड स्थित डिजाइन सेंटर में अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीड़ितों की फरियाद सुनते हैं और उसका निस्तारण तुरंत किया जाता हे। जिनका निस्तारण नहीं हो पाता उनके निस्तारण को लेकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह उनकी समस्याओं का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करें। इसी के साथ ही जसपुर, काशीपुर, सुल्तानपुर पट्टी, बाजपुर के लगभग 35 फरियादी यहां पर अपनी फरियाद लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष…

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ डॉक्टर यूनुस चौधरी ने भी किया प्रचार

काशीपुर। दिल्ली करोल बाग विधानसभा पटपड़गंज विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और करोल बाग विधानसभा के प्रत्याशी श्री दुष्यंत गौतम के पक्ष में डॉक्टर यूनुस चौधरी और उनकी टीम के साथ चुनाव प्रचार करते हुए नजर आए। आगामी 5 फरवरी को दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगे हैं। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में दिल्ली का किला फतह करने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर यूनुस चौधरी पूरे लाव लश्कर के साथ…

दीपक बाली ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में संभाला मोर्चा

काशीपुर/ नई दिल्ली। काशीपुर में मेयर पद पर भारी मतों से निर्वाचित होने के बाद भाजपा नेता दीपक बाली पूरे जोश के साथ आगामी 5 फरवरी को दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगे हैं।प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में दिल्ली का किला फतह करने के लिए दीपक बाली ने पूरे लाव लश्कर के साथ वहां डेरा डाल लिया है। 5 फरवरी को दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…