ऐतिहासिक होगी कांग्रेस की जय हिंद रैली : सरस्वती

काशीपुर : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने कहा कि आगामी 1 जून, रविवार को शाम 4:00 बजे हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड में सैन्य बलों के सम्मान के लिए आहूत जय हिंद रैली ऐतिहासिक होगी। पीसीसी सचिव सरस्वती ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में होने वाली इस रैली में जहां प्रदेश के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रतिभाग करेंगे, वहीं राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का संबोधन भी रहेगा। वरिष्ठ…

दो पक्षों के विवाद में एक पक्ष का फायर करने वाला युवक गिरफ्तार

काशीपुर। दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने फायर कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को 315 बोर के अवैध तमंचे व बाइक के साथ गिरफ्रतार कर लिया है। आईटीआई थाना पुलिस को 112 पर सूचना मिली कि चैती मैदान स्थित एक पेड़ के पास कुछ युवकों में विवाद हो रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक मौके से भाग गए। पुलिस ने जब कॉल करने वाले व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने बताया कि विवाद के दौरान एक…

कुंडा थाना पुलिस ने 4-53 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने 4-53 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्रतार किया है।क के साथ युवक को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश करेगी। बीती रात कुंडा थाने में तैनात एसआई जगत सिंह शाही और एसआई अर्जुन सिंह टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान अनाज मंडी के पीछे कच्चे रास्ते पर टीम पहुंची। जहां ढेला नदी के ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया।…

कोरोनावायरस की दस्तक से काशीपुर राजकीय चिकित्सालय सतर्क मोड पर

काशीपुर। जिस तरीके से पूरे भारतवर्ष में हजारों की तादाद में कोरोनावायरस ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं इसी को लेकर उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग सतर्क मोड पर आ गया है। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि वह पूरे उत्तराखंड के अस्पतालों को सतर्क करें। इसी क्रम में आज काशीपुर के एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय भी इस समय सतर्कमोड पर है। जब इस विषय में राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक राजीव कुमार गांधी से वार्ता की गई तो…

जय हिंद यात्रा में कांग्रेस जनों से भारी संख्या में सहभागिता निभाने का आहवान

काशीपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस की 01 जून को प्रस्तावित जय हिंद यात्रा में कांग्रेस जनों से भारी संख्या में सहभागिता निभाने का आहवान करते हुए कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि भाजपा सरकार को बेनकाब करने के उद्देश्य से निकाली जा रही यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। मीडिया को जारी अपने बयान में गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि यात्रा के माध्यम से हमें जन-जन तक यह संदेश पहुंचाना है कि हमारी वीर सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर पहलगाम की आतंकी…

दोहरे हत्याकांड में दस दोषियों को दस साल बाद आजीवन कारावास और जुर्माना

काशीपुर। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश चंद्र आर्या ने 10 साल नौ महीने पहले काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड के दस दोषियों को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 20 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। काशीपुर के कुंडा थाने में ग्राम दुर्गापुर निवासी बचन सिंह ने 24 अगस्त 2014 को केस दर्ज कराया था। बचन के अनुसार उनका पुत्र हरनाम सिंह उर्फ हनी गांव में कच्ची शराब बेचने वालों का विरोध करता था। इसके चलते शराब बेचने…

अहिल्या स्मृति मैराथन को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, खुद भी लगाई युवाओं के साथ दौड़

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवेलियन ग्राउंड से ‘अहिल्या स्मृति मैराथन एक विरासत-एक संकल्प’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वयं भी युवाओं के साथ मैराथन में दौड़कर सबका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता और एकता लाने के साथ स्वस्थ समाज का भी निर्माण करते हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, मेयर सौरभ थपलियाल, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक भरत चौधरी, दायित्वधारी अनिल डब्बू, श्याम अग्रवाल, हेम…

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कार में भरकर लाया जा रहा 500 किलो मिलावटी पनीर किया जब्त

देहरादून। चेकिंग के दौरान खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने आज यहां बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक कार से 500 किलो मिलावटी पनीर जब्त किया। यह पनीर न केवल खाद्य सुरक्षा मानकों के खिलाफ था, बल्कि आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकता था। सूचना के आधार पर जिला एफडीए अधिकारी मनीष सयाना और रमेश सिंह ने स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्च निरंजनपुर मंडी, प्रमोद भंडारी की टीम के साथ भंडारी बाग क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी उन्हें एक सफेद…

सुबह लोगों के उठने से पहले महापौर एसडीएम और पार्षदों को साथ लेकर नगर क्षेत्र में निकल पड़े सफाई कर्मियों के साथ

काशीपुर। आज सुबह जब नगर के लोग सोकर उठे तो उस समय आश्चर्य चकित रह गए जब उन्होंने अपनी दुकानों और घरों के सामने महापौर दीपक बाली उप जिला अधिकारी अभय प्रताप सिंह नगर निगम अधिकारियों पार्षदों और पर्यावरण मित्रों को अपने सामने खड़ा देखा। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था लेकिन पता चला कि आज मेयर खुद अपने अधिकारियों को साथ लेकर मुख्य बाजार की सड़क और नालियों की तली झाड़ सफाई करने हेतु सड़कों पर उतरे हैं। कल तक लोग जिस बाजार में सफाई न…

महापौर ने विकलांग को ट्राई साइकिल देकर उसके अंधेरे को दूर किया

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने एक विकलांग युवक के अंधेरे जीवन में उस समय रोशनी का संचार कर दिया जब उन्होंने एक एनजीओ से सहयोग मांग कर ट्राई साइकिल लेकर उस युवक को प्रदान कर दी। साइकिल मिलते ही न चल पाने वाले इस युवक की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा और उसने तथा उसकी बुजुर्ग मां ने महापौर को बहुत बहुत धन्यवाद दिया। नगर के मोहल्ला कानून गोयान निवासी अत्यंत गरीब गुरमीत कौर करीब 8 दिन पूर्व अपने विकलांग पुत्र 24 वर्षीय जयसिंह को लेकर महापौर से मिलने…