भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन पाल का भाजपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

काशीपुर। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन पाल को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन व मंडल अध्यक्ष हरजिंदर सिंह की उपस्थिति में तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने महुआखेड़ागंज पहुँचने पर गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र के अम्बेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कहा की वर्ष दो हजार सत्ताईस के चुनाव में एक बार फिर से भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाकर सत्ता में आएगी और लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाएगी उन्होंने कहा कि पार्टी बाजपुर विधानसभा क्षेत्र से जिसको भी…

भाई को राखी बांध कर परिवार संग वापस घर लौट रही बाइक सवार महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

काशीपुर। भाई को राखी बांध कर परिवार संग वापस घर लौट रही बाइक सवार महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि, महिला का पति और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पता चला है कि कुंडा थाना क्षेत्र के हल्दुआ साहू निवासी संदीप कौर पत्नी सुखदेव सिंह, अपने पति व बेटी मनराज कौर (6) और बेटा गुरवाज सिंह (4) के…

पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स की मासिक बैठक में कई मांगों पर विचार विमर्श

काशीपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिशन की मासिक बैठक में प्रमुख मांगों पर विचार विमर्श किया गया । मांगों पर केंद्र सरकार से मांग की गई की उनकी मांगों पर केंद्र सरकार गंभीरता से जल्द से जल्द विचार करे। मांगों में रेलवे के पेंशनर्स की कॉम्यूटेशन रिकवरी 15 वर्ष की बजाय 10 साल 8 माह की जाए, 8 वे वेतन आयोग की रिर्पाेट लागू होने तक केन्द्र सरकार से अंतरिम राशि का भुगतान करने, रेलवे अस्पताल में काफी समय से रिक्त चल रहे मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति जल्द से जल्द करने,…

राजनाथ सिंह ने 1800 करोड़ की ग्रीनफील्ड रेल कोच फैक्ट्री का भूमि पूजन किया, वंदे भारत और मेट्रो कोच का होगा निर्माण

रायसेन। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार (10 अगस्त 2025) को रायसेन के दशहरा मैदान में देश की पहली ग्रीनफील्ड रेल कोच निर्माण इकाई की आधारशिला रखी। ₹1,800 करोड़ की लागत से बनने वाली इस फैक्ट्री में वंदे भारत और मेट्रो ट्रेनों के कोच तैयार किए जाएंगे।करीब 60 हेक्टेयर में फैली इस अत्याधुनिक इकाई का पहला चरण 2026 के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद उत्पादन शुरू होगा।हजारों युवाओं को रोजगार‘ब्रह्मा परियोजना (BEML Rail Hub for Manufacturing)’ नामक इस पहल से भोपाल, रायसेन, सीहोर और विदिशा…

इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में जनपद के 20 छात्रों ने जिला समन्वयक इंस्पायर अवार्ड में प्रतिभाग किया

काशीपुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखड, देहरादून के तत्वावधान में आयोजित 12वीं राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में जनपद ऊधम सिंह नगर के 20 छात्रों ने जिला समन्वयक इंस्पायर अवार्ड प्रेमचंद के नेतृत्व में प्रतिभाग किया था। जिनमें जनपद ऊधम सिंह नगर के उदयराज हिंदू इंटर कालेज काशीपुर के 11वीं कक्षा के छात्र आशिक अली, रुद्रा पब्लिक स्कूल गदरपुर के लोकेश मठपाल तथा रा-उ-मा- विद्यालय जसपुर की नीलम का एनएलईपीसी में प्रतिभाग हेतु चयन हुआ। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए उदयराज हिंदू इंटर कालेज…

केजीसीसीआई ने उद्योगों में विद्युत कटौती एवं अन्य समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ किया गोष्ठी का आयोजन

काशीपुर। केजीसीसीआई द्वारा चैम्बर हाऊस, काशीपुर में उद्योगों में हो रही विद्युत कटौती एवं अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु अर्जुन प्रताप सिंह, अधीक्षण अभियन्ता, उत्तराखण्ड पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, काशीपुर के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काशीपुर एवं बाजपुर के अधिशासी अभियन्ता, विवेक काण्डपाल, एसडीओ एस के सैनी, सद्दाम अली, सुश्री महक मिश्रा, पंकज कुमार भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चैम्बर के महासचिव नितिन अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर केजीसीसीआई अध्यक्ष, पवन अग्रवाल ने कहा कि उद्योगों में विद्युतापूर्ति से सम्बन्धित समस्याएं ज्यादा रहती…

नगर क्षेत्र में ई-रिक्शाओं के बढ़ते दबाव के चलते लोग परेशान

काशीपुर। नगर में ई रिक्शा टुकटुक का भारी दबाव होने के चलते लोगों के लिए ओवरलोड टेंपो/टुकटुक (ई-रिक्शा) खतरे का सबव बनते जा रहा है।बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर जनपद में टेंपो/टुकटुक (ई-रिक्शा) में क्षमता से अधिक सवारी ढोकर ले जाने की शिकायत पर जिले में कार्यवाही के दिशा निर्देश दिए गए हैं परंतु नगर क्षेत्र में जिले के कप्तान के आदेशों पर कोई कार्रवाई न होने पर नगर में ई रिक्शा धड़ल्ले से चल रही है। वहीं नगर के तमाम व्यापारी एवं…

ज्ञानाथीं कॉलेज में आयोजित वर्कशॉप में डॉ. रवि सहोता ने दी स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा

काशीपुर। नगर के ज्ञानाथीं कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. रवि सहोता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक डॉ. मनोज मिश्रा ने डॉ. सहोता का पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मान पूर्वक स्वागत किया।कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. सहोता ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली की महत्ता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने संतुलित आहार के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हमारा भोजन ही हमारे स्वास्थ्य की नींव है। यदि हम…

रक्षाबंधन पर बहनों ने महापौर दीपक बाली को बांधी राखियां

काशीपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर अनेक बहनों ने महापौर दीपक बाली को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। वही महापौर ने भी बहनों को उनके सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी और दिए गए स्नेह और सम्मान के प्रति बहनों का आभार व्यक्त किया। बहनों ने कहा कि हम बहुत खुश है कि बहुत लंबे अरसे के बाद काशीपुर के अवरुद्ध पड़े विकास को आगे बढ़ाने के लिए शहर को कोई युवा नेता मिला है जिससे अब उम्मीद जगी है कि हमारा काशीपुर बदल रहा…

रक्षाबंधन पर बहनों ने महापौर दीपक बाली को बांधी राखियां

काशीपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर अनेक बहनों ने महापौर दीपक बाली को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। वही महापौर ने भी बहनों को उनके सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी और दिए गए स्नेह और सम्मान के प्रति बहनों का आभार व्यक्त किया। बहनों ने कहा कि हम बहुत खुश है कि बहुत लंबे अरसे के बाद काशीपुर के अवरुद्ध पड़े विकास को आगे बढ़ाने के लिए शहर को कोई युवा नेता मिला है जिससे अब उम्मीद जगी है कि हमारा काशीपुर बदल रहा…