विकास खंड ने ग्रामीण क्षेत्र में प्लास्टिक कचरा एकत्र करने हेतु कूड़ा गाड़ी की शुरुआत की

काशीपुर। आज काशीपुर खंड विकास कार्यालय प्रदेश का ऐसा पहला विकास खंड हो गया है जिसने ग्रामीण क्षेत्र में प्लास्टिक कचरा एकत्र करने हेतु आज एक कूड़ा गाड़ी की शुरुआत की जिसे महापौर दीपक बाली और ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्र प्रभा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महापौर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। महापौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में यह बेहतर कदम उठाने पर खंड विकास कार्यालय परिवार…

एलपीजी सब्सिडी नियमों में सख्ती, 10 लाख से अधिक आय वाले परिवारों को भेजे जा रहे अलर्ट मैसेज

नई दिल्ली। घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को लेकर केंद्र सरकार और पेट्रोलियम कंपनियों ने नियमों को अब और सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है। जिन परिवारों की सालाना टैक्सेबल आय 10 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें अब एलपीजी सब्सिडी के दायरे से बाहर किया जा सकता है। इसी क्रम में तेल कंपनियों ने ऐसे उपभोक्ताओं को एसएमएस भेजकर अपना आय संबंधी विवरण अपडेट करने के निर्देश देने शुरू कर दिए हैं। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सब्सिडी का लाभ केवल वास्तविक…

नीट यूजी-2026 पेपर लीक मामले में राजस्थान एसओजी की बड़ी कार्रवाई, देहरादून से आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। राजस्थान में नीट यूजी-2026 परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी ने देहरादून से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान राजस्थान के झुंझुनूं निवासी राजेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले कई दिनों से देहरादून में छिपकर रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां मामले की गहराई से जांच में जुट गई हैं।जानकारी के अनुसार, राजस्थान एसओजी को जांच के दौरान इनपुट मिला था कि पेपर लीक प्रकरण में…

केदारनाथ क्षेत्र में अचानक बदला मौसम, घने कोहरे के बीच दो हेलीकॉप्टरों की कराई गई सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ क्षेत्र में सोमवार को अचानक मौसम खराब होने से हेली सेवाओं का संचालन प्रभावित हो गया। घना कोहरा और धुंध छाने के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिसके चलते दो हेलीकॉप्टरों को एहतियातन अगस्त्यमुनि मैदान स्थित हेलीपैड पर सुरक्षित आकस्मिक लैंडिंग करानी पड़ी। घटना के बाद कुछ देर के लिए क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही, हालांकि दोनों हेलीकॉप्टर सुरक्षित बताए गए हैं और सभी यात्री एवं क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।जानकारी के अनुसार, हिमालयन हेली सेवा का एक हेलीकॉप्टर बदरीनाथ से सेरसी की ओर…

स्वास्थ्य अधिकारी ने कूड़ा फेंकने पर डोमिनोज पिज्जा पर लगाया 5000 का जुर्माना

काशीपुर। महापौर दीपक बाली के मार्गदर्शन में शहर में चल रहे स्वछता अभियान के तहत नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमरजीत सिंह साहनी द्वारा सरकारी अस्पताल के सामने लगाए गए 3 डस्टबिनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डस्टबिन खाली थे, जबकि उनके नीचे कूड़ा फैला हुआ था। जांच करने पर उक्त कूड़ा डोमिनोजपिज़्ज़ा का पाया गया। डॉ अमरजीत सिंह साहनी द्वारा डोमिनोज़ के कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर निर्देश दिया गया कि वे तत्काल अपना कूड़ा उठाएं, अन्यथा उक्त कूड़ा उनके प्रतिष्ठान के गेट पर रख दिया…

नन्ही अमानत कौर ने अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया

काशीपुर। ग्राम ढकिया महादेव नगर की नन्हीं प्रतिभा अमानत कोर बाजवा ने बहुत कम उम्र में अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मात्र ढाई वर्ष की आयु में अमानत कौर को दिल्ली में ‘राष्ट्रीय अभिलेख पुस्तकय द्वारा सम्मानित किया गया। इतनी छोटी उम्र में उनकी असाधारण सीखने की क्षमता और बहुमुखी ज्ञान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। अमानत कौर बाजवा, किसान एवं व्यवसायी हरप्रीत सिंह बाजवा और समनीत कौर की इकलौती संतान हैं। वह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश…

रामपुरम कॉलोनी में गुलदार की दस्तक से लोगों में दहशत

काशीपुर। रामपुरम कॉलोनी में गुलदार की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है। रामपुरम कॉलोनी में गुलदार की चहल कदमी सीसीटीवी में कैद हुई है। बता दें कि बीते शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे रामपुरम कॉलोनी में गुलदार की चहल कदमी सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें गुलदार एक खाली पड़े प्लाट में चहल कदमी कर रहा है। जिसके चलते अब कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। कॉलोनी के लोग अब गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं।…

अग्नि पीड़ित को विधायक चीमा ने शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा दी 2 लाख की आर्थिक राशि

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर की ओर से प्राप्त दो लाख रुपये की धनराशि अग्नि पीड़ित रामदास सिंह को सौंपी। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने बताया कि एसजीपीसी अमृतसर प्रत्येक वर्ष अपने सदस्य को तीन लाख रुपये क्षेत्र में जरूरतमंद को आर्थिक सहायता देने के रूप में यह राशि देती है। उन्होंने बताया बीते दिनों बाजपुर रोड स्थित शंकरपुरी हाइडिल के पीछे निवासी रामदास सिंह के घर में अज्ञात कारणों के आग लगने से भारी आर्थिक क्षति हुई थी। उन्होंने बताया अग्निकांड से हुए…

सूर्या रोशनी ने किया मदर्स डे पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

काशीपुर। सूर्या रोशनी द्वारा मदर्स डे के अवसर पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित इस शिविर में कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में कंपनी के प्लांट हेड शुभम चमोली, तकनीकी प्रमुख मनीष गुप्ता, वरिष्ठ महाप्रबंधक संजीव कुमार, सीओ आशुतोष मिश्रा सहित समस्त कर्मचारियों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर प्लांट प्रमुख शुभम चमोली ने कहा कि सूर्या रोशनी लिमिटेड द्वारा प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित…

विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे पांच वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे पांच वारंटियों को गिरफ्रतार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटीयों की गिरफ्रतारी हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में काशीपुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर ग्राम रम्पुरा निवासी मंगल सिंह उर्फ मंग्गी पुत्र सुरजीत सिंह, शिव कुमार पुत्र छत्रपाल, बुटा सिंह पुत्र गुरनाम सिंह, भट्ठा कालोनी निवासी गुरमीत सिंह पुत्र मोहन सिंह व ग्राम प्रतापपुर निवासी बाबू पुत्र हरपाल सिंह को गिरफ्रतार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में…