अग्नि पीड़ित को विधायक चीमा ने शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा दी 2 लाख की आर्थिक राशि

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर की ओर से प्राप्त दो लाख रुपये की धनराशि अग्नि पीड़ित रामदास सिंह को सौंपी। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने बताया कि एसजीपीसी अमृतसर प्रत्येक वर्ष अपने सदस्य को तीन लाख रुपये क्षेत्र में जरूरतमंद को आर्थिक सहायता देने के रूप में यह राशि देती है। उन्होंने बताया बीते दिनों बाजपुर रोड स्थित शंकरपुरी हाइडिल के पीछे निवासी रामदास सिंह के घर में अज्ञात कारणों के आग लगने से भारी आर्थिक क्षति हुई थी। उन्होंने बताया अग्निकांड से हुए नुकसान की भरपाई के लिए पीड़ित रामदास सिंह को एसजीपीसी से प्राप्त धनराशि में से दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की गई है ताकि वह अपना जीवन यापन सुधार सकें।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment