नई दिल्ली। घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को लेकर केंद्र सरकार और पेट्रोलियम कंपनियों ने नियमों को अब और सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है। जिन परिवारों की सालाना टैक्सेबल आय 10 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें अब एलपीजी सब्सिडी के दायरे से बाहर किया जा सकता है। इसी क्रम में तेल कंपनियों ने ऐसे उपभोक्ताओं को एसएमएस भेजकर अपना आय संबंधी विवरण अपडेट करने के निर्देश देने शुरू कर दिए हैं। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सब्सिडी का लाभ केवल वास्तविक…
Day: May 11, 2026
नीट यूजी-2026 पेपर लीक मामले में राजस्थान एसओजी की बड़ी कार्रवाई, देहरादून से आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। राजस्थान में नीट यूजी-2026 परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी ने देहरादून से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान राजस्थान के झुंझुनूं निवासी राजेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले कई दिनों से देहरादून में छिपकर रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां मामले की गहराई से जांच में जुट गई हैं।जानकारी के अनुसार, राजस्थान एसओजी को जांच के दौरान इनपुट मिला था कि पेपर लीक प्रकरण में…
टीवीके को समर्थन देने के फैसले पर मणिशंकर अय्यर की प्रतिक्रिया, राजनीतिक रणनीति पर उठाए सवाल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Mani Shankar Aiyar ने शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा टीवीके को समर्थन दिए जाने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और संवेदनशील कदम बताया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के राजनीतिक गठजोड़ को लेकर पार्टी को दीर्घकालिक प्रभावों और क्षेत्रीय राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की राजनीति में गठबंधन और समर्थन के फैसले बेहद अहम होते हैं और इनका व्यापक राजनीतिक असर देखने को मिलता है। अय्यर ने…
केदारनाथ क्षेत्र में अचानक बदला मौसम, घने कोहरे के बीच दो हेलीकॉप्टरों की कराई गई सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ क्षेत्र में सोमवार को अचानक मौसम खराब होने से हेली सेवाओं का संचालन प्रभावित हो गया। घना कोहरा और धुंध छाने के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिसके चलते दो हेलीकॉप्टरों को एहतियातन अगस्त्यमुनि मैदान स्थित हेलीपैड पर सुरक्षित आकस्मिक लैंडिंग करानी पड़ी। घटना के बाद कुछ देर के लिए क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही, हालांकि दोनों हेलीकॉप्टर सुरक्षित बताए गए हैं और सभी यात्री एवं क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।जानकारी के अनुसार, हिमालयन हेली सेवा का एक हेलीकॉप्टर बदरीनाथ से सेरसी की ओर…
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कहा- भारत की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
देहरादून। गढ़ी कैंट स्थित दून सैनिक इंस्टीट्यूट में सोमवार को आयोजित ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और रणनीतिक क्षमता की जमकर सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने इस अभियान के माध्यम से दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और सम्मान पर…
पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए स्कूटी से पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, लोगों को दिया ईंधन संरक्षण का संदेश
देहरादून। उत्तराखंड के कृषि मंत्री Ganesh Joshi ने पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक परिस्थितियों के बीच आमजन को पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश देते हुए एक अनोखी पहल की। गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद उन्होंने अपने शासकीय वाहन का उपयोग नहीं किया और स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचे। मंत्री की इस पहल को ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के आह्वान पर वर्तमान…
स्वास्थ्य अधिकारी ने कूड़ा फेंकने पर डोमिनोज पिज्जा पर लगाया 5000 का जुर्माना
काशीपुर। महापौर दीपक बाली के मार्गदर्शन में शहर में चल रहे स्वछता अभियान के तहत नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमरजीत सिंह साहनी द्वारा सरकारी अस्पताल के सामने लगाए गए 3 डस्टबिनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डस्टबिन खाली थे, जबकि उनके नीचे कूड़ा फैला हुआ था। जांच करने पर उक्त कूड़ा डोमिनोजपिज़्ज़ा का पाया गया। डॉ अमरजीत सिंह साहनी द्वारा डोमिनोज़ के कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर निर्देश दिया गया कि वे तत्काल अपना कूड़ा उठाएं, अन्यथा उक्त कूड़ा उनके प्रतिष्ठान के गेट पर रख दिया…
नन्ही अमानत कौर ने अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया
काशीपुर। ग्राम ढकिया महादेव नगर की नन्हीं प्रतिभा अमानत कोर बाजवा ने बहुत कम उम्र में अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मात्र ढाई वर्ष की आयु में अमानत कौर को दिल्ली में ‘राष्ट्रीय अभिलेख पुस्तकय द्वारा सम्मानित किया गया। इतनी छोटी उम्र में उनकी असाधारण सीखने की क्षमता और बहुमुखी ज्ञान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। अमानत कौर बाजवा, किसान एवं व्यवसायी हरप्रीत सिंह बाजवा और समनीत कौर की इकलौती संतान हैं। वह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश…
रामपुरम कॉलोनी में गुलदार की दस्तक से लोगों में दहशत
काशीपुर। रामपुरम कॉलोनी में गुलदार की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है। रामपुरम कॉलोनी में गुलदार की चहल कदमी सीसीटीवी में कैद हुई है। बता दें कि बीते शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे रामपुरम कॉलोनी में गुलदार की चहल कदमी सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें गुलदार एक खाली पड़े प्लाट में चहल कदमी कर रहा है। जिसके चलते अब कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। कॉलोनी के लोग अब गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं।…
अग्नि पीड़ित को विधायक चीमा ने शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा दी 2 लाख की आर्थिक राशि
काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर की ओर से प्राप्त दो लाख रुपये की धनराशि अग्नि पीड़ित रामदास सिंह को सौंपी। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने बताया कि एसजीपीसी अमृतसर प्रत्येक वर्ष अपने सदस्य को तीन लाख रुपये क्षेत्र में जरूरतमंद को आर्थिक सहायता देने के रूप में यह राशि देती है। उन्होंने बताया बीते दिनों बाजपुर रोड स्थित शंकरपुरी हाइडिल के पीछे निवासी रामदास सिंह के घर में अज्ञात कारणों के आग लगने से भारी आर्थिक क्षति हुई थी। उन्होंने बताया अग्निकांड से हुए…
