होली पर सीएम धामी का संदेश: अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास का लाभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जब तक अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान सुनिश्चित नहीं होगा, तब तक सरकार चैन से नहीं बैठेगी।मुख्यमंत्री ने होली को सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने का अवसर भी है। उन्होंने…

काशीपुर बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं ने मनाई धूमधाम से होली

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें बड़े उत्साह के साथ होली का समारोह मनाया गया।आज बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को होली का रंग लगाया और गुजिया खिलाकर बधाई दी। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें गायकी, नृत्य काविताओं की प्रस्तुती दी गई। इस दौरान न्यायिक पीठासीन अधिकारीगण ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और अधिवक्ताओं को बधाईयां दी। बार एसोसिएशन काशीपुर के होली मिलन समारोह में बोलते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा…

नवचेतना सांस्कृतिक समिति द्वारा होली पर आयोजित कार्यक्रम संपन्न

काशीपुर। नगर क्षेत्र के उदयराज हिंदू इंटर कालेज के प्रेक्षागृह परिसर में भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में होली के विशेष पर्व पर आयोजित कार्यक्रम रंग-तरंग संगीत संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर दीपक बाली, कार्यक्रम अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, विशिष्ट अतिथि उत्तराखड कांग्रेस के महासचिव अनुपम शर्मा एवं मंच के संरक्षक गणों ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। तत्पश्चात नवचेतना सांस्कृतिक मंच के कलाकारों शालिनी कचौड़िया अमित शर्मा मयंक शर्मा श्वेता नगर एवं गायत्री नगर ने…

होली के त्यौहार के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 70 किलो संदिग्ध मावा पकड़ा

काशीपुर। होली के त्यौहार पर मिलावटखोर सक्रिय हैं। क्षेत्र में नकली दुग्ध पेय पदार्थों की बिक्री की जा रही है। ऐसे खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा आज सुबह मंडी चौकी के पास चेकिंग के दौरान लगभग 70 किलो संदिग्ध मावा पकड़ा गया। मावा कारोबारी के आने के बाद टीम ने नमूना लेकर शेष मावा कारोबारी के सुपुर्द कर दिया। जनपद उधमसिंहनगर के सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त ललित मोहन पांडे ने बताया कि राज्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन गोयल के…

नगर निगम ने कैंप लगाकर दी लोगों को योजनाओं की जानकारी

काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा आज वार्ड नंबर 36 एवं 39 निकट ताज मस्जिद विजयनगर नई बस्ती में कैंप लगाया गया। कैंप का मुख्य विषय था आपका कर, शहर का विकास, जिसमें नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, यूजर चार्ज सुविधा हेतु कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर कर अधीक्षक अनुपमा भट्ट ने विभिन्न विषयों पर संबंधित लोगों को निगम द्वारा मिलने वाली शासन स्तरीय सुविधा से संबंधित जानकारी दी तथा लोगों ने भी बढ़-चढ़कर कैंप में अपना योगदान देकर विभिन्न दस्तावेज जमा करवाएं एवं विभिन्न योजनाओं…

ज्ञानार्थी कॉलेज में एक दिवसीय प्रेरक कार्यशाला का आयोजन

काशीपुर। ज्ञानार्थी कॉलेज में परिसर में आज देश के सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ- अनिल सक्सेना के नेतृत्व में एक दिवसीय प्रेरक कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र का विषय था सफलता का मूल मंत्र। कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यशाला के दौरान डॉ- अनिल सक्सेना ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने, समय का सदुपयोग करने, सकारात्मक सोच बनाए रखने तथा निरंतर अभ्यास करने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश…

कांग्रेस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक नमाजी के साथ अभद्रता किए जाने और विभिन्न मांगों को लेकर सोंपा ज्ञापन

काशीपुर। रुद्रपुर क्षेत्र में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक नमाजी के साथ अभद्रता किए जाने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से संबंधित सात सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार काशीपुर को सोपा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में तहसील परिसर पहुंचकर जोरदार नारेबाजी करते हुए तहसीलदार पंकज चंदोला का घेराव कर महाराणा प्रताप चौक से हेमपुर गौशला मोड तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे को ठीक कराए जाने, होली एवं…

दो और वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग वादों के दो और वांरटियों को गिरफ्रतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। न्यायालय द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे अलग-अलग मामलों के दो गैर जमानती जमील पुत्र अफजाल निवासी चौखे का मझरा धीमरखेड़ा व ढकिया गुलाबो निवासी अंकुर भटनागर पुत्र रजनीश कुमार भटनागर को गिरफ्रतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में एसआई हेमचंद तिवारी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार व कांस्टेबल तारा चंद्र शामिल रहे।

बार एसोसिएशन ने किया एडवोकेट अब्दुल सलीम एवं शैलेंद्र कुमार मिश्रा को प्रेस प्रवक्ता के पद पर मनोनीत

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन कार्यकारिणी द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल सलीम एवं शैलेंद्र कुमार मिश्रा को वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी में प्रेस प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुलवे व सचिव यशवंत सिंह चौहान ने दोनों को मनोनयन पत्र दिया और कहा कि शैलेंद्र कुमार मिश्रा, अब्दुल सलीम बार एसोसिएशन कार्यकारिणी में प्रेस प्रवक्ता के रूप में पदाधिकारी होंगे और एसोसिएशन की हर सभा में पदाधिकारी के रूप में भाग लेने के लिए अधिकृत होंगे। बार एसोसिएशन के प्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा तथा अब्दुल सलीम…

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़े प्रमोशन, अजय नौडियाल बने शिक्षा निदेशक

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। विभागीय आदेश के अनुसार, अपर शिक्षा निदेशक रहे अजय नौडियाल को शिक्षा निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति को विभाग में नेतृत्व सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नौडियाल लंबे समय से शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए नीतिगत और प्रशासनिक अनुभव हासिल कर चुके हैं।इसके साथ ही विभाग में अन्य अधिकारियों को भी पदोन्नत किया गया है। मेहरबान सिंह…