आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं को गोद भराई अन्नप्राशन कर जागरूक किया

काशीपुर। नगर के टांडा उज्जैन लक्ष्मीपति में आंगनबाड़ी केंद्र पर सभी आंगनवाड़ी महिलाओं ने मिलकर गोद भराई अन्नप्राशन कर महिलाओं को जागरूक किया। टीकाकरण और आंगनवाड़ी में मिलने वाली योजनाओं से इंटर पास नंदा गौरा योजना, छोटी बच्ची योजना, महालक्ष्मी किट योजना, मातृ वंदना योजना, गर्भवती महिलाओं को खान-पान की जानकारी, मां के दूध की महत्वता को समझाया गया। गर्भवती महिलाओं से एक पेड़ लगाया गया जो गर्भवती के नाम से जाना जाएगा। मानसी की बेटी का खीर खिलाकर अन्नप्राशन किया गया एवं ऊपरी आहार की जानकारी दी गई। साथ…

महापौर ने नगर को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए किया दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

काशीपुर। महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में नगर निगम काशीपुर द्वारा शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयास लगातार तेजी से चल रहे हैं। जनता को विभिन्न तरीकों से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बच्चों को स्कूलों में तो आमजन को अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। ऐसा ही एक जन जागरूकता कार्यक्रम बीती रात शहर के धार्मिक स्थल द्रोणाचार्य पर हुआ जहां शहर की स्वच्छता के लिए दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसका संदेश था की बुद्धिमान व्यक्ति को मलीनता…

महिला आरक्षण के नाम पर चुनावी नक्शा बदलना चाहती है भाजपा : अलका पाल

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के लिए मोदी सरकार की ओर से परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक (131) का महिला आरक्षण से कोई लेना-देना नहीं है। बल्कि यह सरकार का दक्षिण, पूर्वाेत्तर और छोटे राज्यों से प्रतिनिधित्व छीनकर देश का चुनावी नक्शा बदलने का प्रयास है।महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का इस संविधान संशोधन विधेयक से कोई मतलब नहीं,यह विधेयक भारत की महिलाओं का इस्तेमाल कर और उनकी आड़ में…

बार एसोसिएशन ने किया बैसाखी पर्व पर कार्यक्रम आयोजित

काशीपुर। बैसाखी पर्व पर काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा ने जबकि संचालन सचिव यशवंत सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर विचार रखते हुए एडवोकेट कश्मीर सिंह ने कहा कि बैसाखी के त्यौहार के दिन सिख समुदाय के नववर्ष की शुरुआत होती है। वर्ष 1699 में सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की थी। बैसाखी के दिन गुरुद्वारों में माथा टेक कर लंगर कीर्तन आदि कर…

पीड़ित सिख परिवार के प्रदर्शन के बाद पुलिस आई हरकत में चार पर मुकदमा दर्ज

काशीपुर। सिख परिवार पीड़ितों द्वारा बीते दिवस कोतवाली में धरना देने के बाद पुलिस ने अनूप अग्रवाल, उनके दो पुत्रों व पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महादेव नगर ढकिया कलां निवासी लखविन्दर सिंह पुत्र दलीप सिंह ने एसपी को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2016-17 में अलीगंज रोड स्थित रोजडेल कालोनी निवासी अनूप अग्रवाल पुत्र स्व- केशव शरण अग्रवाल, अमोल अग्रवाल व अभिषेक पुत्रगण अनूप अग्रवाल ने स्टोन क्रेशर लगाने का प्रस्ताव दिया तथा कहा कि उनकी राजनैतिक व प्रशासन में बहुत अच्छी पकड़ है, हम सारी सरकारी…