पीड़ित सिख परिवार के प्रदर्शन के बाद पुलिस आई हरकत में चार पर मुकदमा दर्ज

काशीपुर। सिख परिवार पीड़ितों द्वारा बीते दिवस कोतवाली में धरना देने के बाद पुलिस ने अनूप अग्रवाल, उनके दो पुत्रों व पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महादेव नगर ढकिया कलां निवासी लखविन्दर सिंह पुत्र दलीप सिंह ने एसपी को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2016-17 में अलीगंज रोड स्थित रोजडेल कालोनी निवासी अनूप अग्रवाल पुत्र स्व- केशव शरण अग्रवाल, अमोल अग्रवाल व अभिषेक पुत्रगण अनूप अग्रवाल ने स्टोन क्रेशर लगाने का प्रस्ताव दिया तथा कहा कि उनकी राजनैतिक व प्रशासन में बहुत अच्छी पकड़ है, हम सारी सरकारी अनुमति जो भी स्टोन क्रेशर लगाने के लिए जरूरी होगी वह हम प्रशासन से ले आयेगे। कहा गया कि उनकी लगभग छः एकड़ जमीन जो कि ग्राम ढकियाकलां में है स्टोन क्रेशर के लिए प्रर्याप्त है। ने कहा कि स्टोन क्रेशर में उनकी हिस्सेदारी 36 प्रतिशत की रहेगी तथा जो जमीन उनके के नाम है वह जमीन रेनू अग्रवाल पत्नी अनूप अग्रवाल के नाम बैनामा करना पडे़गा और उस जमीन का पैसा जो कि लगभग तीन करोड पचास लाख रूपये वह उनको दिया जाएगा। इस आश्वासन के साथ आरोपियों ने कपट पूर्ण तरीके से उक्त जमीन का बैनामा रेनू अग्रवाल के नाम धौखे से करा ली। जबकि उक्त जमीन को मुरलीवाला स्टोन इन्डीट्रीज लिमिटेड के नाम से बैंक में बंधक भी रखा गया तथा बैंक से 5-25 करोड रूपये का लोन लेकर अपने खातो में हस्तान्तरण कराकर हड़प कर लिया तथा पूर्व में किये गये वादे के अनुसार उसकी छः एकड़ जमीन का भुगतान की नहीं किया एवं क्रेशर में 36 प्रतिशत की प्रार्थीगण के हिस्सेदारी का कोई भी हिस्सा व लेखा जोखा आज तक भी नहीं दिया गया। जब उनके अपनी जमीन जो कि रेनू अग्रवाल के नाम करा ली थी उसका भुगतान तथा अपना हिस्सा मांगा तब अनूप अग्रवाल व अमोल अग्रवाल द्वारा कहा गया कि हमने तुम्हारी जमीन तथा क्रैशर का पैसा व क्रैशर का माल हड़प कर लिया है, तुम लोग हमारा कुछ भी बिगाड़ नहीं सकते हो। क्योंकि हमारा शासन प्रशासन भी कुछ नही कर सकता है, अगर हम लोग आइंदा हमारे पास अपना पैसा मांगने के लिए आये तो मैं तुम्हे परिवार सहित इस स्टोन क्रेशर में काट कर गाड़ देगें तथा अनूप अग्रवाल तथा अमोल अग्रवाल ने उन पर पिस्टल तानते हुए गाली-गलौच कर जान से मारने के धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment