देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी और निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में “राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण” के गठन की तैयारी की जा रही है, जो सभी विद्यालयों के लिए न्यूनतम मानक तय करेगा और फीस से जुड़ी मनमानी समेत विभिन्न शिकायतों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करेगा। प्रस्तावित प्राधिकरण का दायरा काफी व्यापक होगा और यह राज्य के लगभग 16,501 सरकारी तथा 5,396 निजी विद्यालयों पर लागू होगा।इस प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य निजी स्कूलों में अनियंत्रित फीस…
Day: April 23, 2026
:WhatsApp पर अब सीधे होगा मोबाइल रिचार्ज, भारत में नया फीचर शुरू, यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा
भारत में तेजी से डिजिटल सेवाओं का विस्तार करते हुए WhatsApp ने अब एक और बड़ा कदम उठाया है। अब यह प्लेटफॉर्म सिर्फ मैसेजिंग ऐप तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि धीरे-धीरे एक “सुपर ऐप” के रूप में विकसित हो रहा है। कंपनी ने भारत में नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके तहत यूजर्स अब सीधे WhatsApp के जरिए अपने मोबाइल नंबर पर प्रीपेड रिचार्ज कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ देश के प्रमुख टेलीकॉम नेटवर्क जैसे जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) के प्रीपेड यूजर्स को मिलेगा। पहले…
एम्स ऋषिकेश पहुंचे उपराष्ट्रपति, सीएम धामी की अगुवाई में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था; तीन जोन में बांटा गया पूरा क्षेत्र
ऋषिकेश/देहरादून। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के एम्स ऋषिकेश दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं सक्रिय रूप से मॉनिटरिंग करते नजर आए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर एम्स परिसर तक पूरे क्षेत्र को तीन विशेष सुरक्षा जोन में विभाजित किया गया है, ताकि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक की संभावना न रहे। पहला जोन जौलीग्रांट एयरपोर्ट, दूसरा एम्स हेलीपैड और तीसरा मुख्य कार्यक्रम स्थल को बनाया गया है। तीनों जोन की जिम्मेदारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्तर के…
अघोषित विद्युत कटौती से बाज आए विद्युत विभाग अन्यथा होगा आंदोलन: अलका पाल
काशीपुर। अघोषित विद्युत कटौती पर महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने बिजली विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही अघोषित विद्युत कटौती बंद नहीं की गई तो कांग्रेस बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन छोड़ देगी। महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई क्षेत्रों में रात भर बिजली गुल रहने से त्रहि_त्रहि मची हुई है । बिना पूर्व सूचना के अघोषित विद्युत कटौती से जहां आम जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं बच्चों की पढ़ाई, पानी की आपूर्ति एवं खेती भी…
एनएच हाईवे के निर्माण के चलते सर्विस रोड बनाने को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
काशीपुर। मानपुर रोड स्थित एनएच हाईवे के निर्माण के चलते सर्विस रोड बनाने का काम अधर में लटका है। शासन-प्रशासन द्वारा 15 से 20 दिन में रास्ता देने का आश्वासन दिया गया था, परंतु महीनों बीत जाने के बाद भी सर्विस रोड का निर्माण शुरू नहीं हुआ। इससे नाराज किसानों ने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवि ढींगरा के नेतृत्व में मानपुर रोड पर धरना देकर प्रदर्शन किया। धरने के दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवि ढींगरा ने बताया कि फिरोजपुर और मानपुर के लोगों के लिए सर्विस रोड के साथ रैम्प की…
लंबे समय से फरार चल रहा है वारंटी पुलिस हिरासत में
काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एनआई एक्ट के एक वारंटी को गिरफ्रतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने एनआई एक्ट के आरोपी ग्राम हिम्मतपुर निवासी विनोद सिंह पुत्र भगवंत सिंह को गिरफ्रतार कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह गड़िया, हेड कानि0 यतेन्द्र रावत, कानि0 दीपक जोशी शामिल रहे।
विकास प्राधिकरण के सौजन्य से बार एसोसिएशन में पांच हाईटेक शौचालय की स्वीकृति
काशीपुर। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सौजन्य से आज 13 लाख रूपये की लागत से बनने वाले 5 हाईटेक शौचालय निर्माण का जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस जय किशन ने उद्घाटन किया। जिस पर निर्माण का शुरू हो गया। इस मौके पर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस जय किशन ने बताया कि काशीपुर बार एसोसिएशन पिछले कई वर्षों से शौचालयों की कमी से जूझ रहा था। जिसकी वजह से अधिवक्ताओं समेत यहां आने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खास तौर पर महिलाएं…
