विकास प्राधिकरण के सौजन्य से बार एसोसिएशन में पांच हाईटेक शौचालय की स्वीकृति

काशीपुर। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सौजन्य से आज 13 लाख रूपये की लागत से बनने वाले 5 हाईटेक शौचालय निर्माण का जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस जय किशन ने उद्घाटन किया। जिस पर निर्माण का शुरू हो गया। इस मौके पर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस जय किशन ने बताया कि काशीपुर बार एसोसिएशन पिछले कई वर्षों से शौचालयों की कमी से जूझ रहा था। जिसकी वजह से अधिवक्ताओं समेत यहां आने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खास तौर पर महिलाएं इसकी वजह से परेशान रहती थीं, जिसको देखते हुए हाईटेक शौचालयों का निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया गया है। बताया कि 13 लाख रुपए की लागत से 5 शौचालय का निर्माण किया जाएगा, जो 3 पुरुष और 2 महिलाओं के लिए होगा। इसका संचालन बार एसोसिएशन स्वयं करेगा। इस मौके पर प्राधिकरण के एई उत्कर्ष पाण्डेय, जेई हिमांशु पंत, जेई गीता, जेई रमन दीप सिंह के अलावा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्बे, सचिव यशवंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विधु शेऽर शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment