काशीपुर। किसान विकास क्लब की मासिक बैठक अनाज मंडी के गेस्ट हाउस में क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन हास्य कवि संजय राजपूत के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी खिलेंद्र चौधरी, विशिष्ट अतिथि मुख्य कृषि अधिकारी वीके सिंह, भाकियू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, हास्य कवि संजय राजपूत एवं भाकियू के प्रदेश महामंत्री दर्शन दयोल मंच पर उपस्थित रहे। बैठक में सर्व प्रथम फॉर्मर आईडी बनाने का कार्य की शुरू आत मुख्य अतिथि खिलेंद्र चौधरी जी एवं विशिष्ट अतिथि श्री यादव जी द्वारा की गई। जिसमें काफी मात्र में किसान लाभान्वित हुए लेकिन कुछ किसानों को लिस्ट में नाम न होने की वजह, तथा लेखपालों द्वारा पोर्टल पर अंश न चढ़ाए जाने की वजह से वंचित रहना पड़ा। क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने ऐसे किसानों को अपने अपने हल्के के लेऽपाल से मिलकर यह त्रुटि दूर कराने की सलाह दी।मृदु स्वभाव श्री यादव ने कहा कि कोई भी किसान परेशान न हों हमने गांव गांव में प्क् बनाने की व्यवस्था बना दी है। अगर कोई छूट जाएगा तो काशीपुर एवं जसपुर क्षेत्र के किसानों का शिविर दोबारा यहीं मंडी गेस्ट हाउस में 3-4 दिन बाद लगा देंगे। श्री यादव ने सरकार द्वारा चल रही नवीनतम जानकारी किसानों को विस्तृत रूप से दी। समाजसेवी खिलेंद्र चौधरी ने किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने की सलाह दी। किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए शासन से वार्ता करने का वादा किया। प्रेम सिंह सहोता ने सीएओ यादव को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। अंत में किसानों के वाहनों में इस्तेमाल आने वाले नंदन पेट्रोकेम लि0 अब वेलवैक्स कंपनी के अधिकारी गण अतहर यूसुफ (त्ड), शिवेंद्र अग्रवाल, लोकेश भटनागर एवं कुमाऊं डीजल के प्रोपराइटर तनुज अग्रवाल एवं इगनोवा लाइटिंग के इंजीनियर मधुसूदन ने इगनोवा हैलोजन बल्ब एवं बल्ब की प्रदर्शनी दिखाकर किसानों को इनकी गुणवत्ता की जानकारी दी। इस मौके पर काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
