देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए या अपने प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने ऐसे विद्यार्थियों को एक और महत्वपूर्ण अवसर देते हुए परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्र न केवल फेल हुए विषयों में दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकेंगे, बल्कि अपने अंकों में सुधार कर भविष्य की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर संभावनाएं भी बना सकेंगे।उत्तराखंड बोर्ड के सचिव…
Day: May 10, 2026
समर स्टडी हॉल विद्यालय में मदर्स डे धूमधाम से मनाया
काशीपुर। नगर के समर स्टडी हॉल विद्यालय में मातृ दिवस (मदर्स डे) का आयोजन बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। माताओं के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती दीपाली सिंह द्वारा किया गया। विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माताओं के प्रेम एवं समर्पण का सम्मान करते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 3 से 6 तक के विद्यार्थियों तथा उनकी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कक्षा 3 एवं 4 के विद्यार्थियों की माताओं के लिए फोटो फ्रेम गतिविधि आयोजित की…
वृद्धा को अपने ही कर रहे प्रताड़ित एसडीएम से लगाई इंसाफ की गुहार
काशीपुर। अपने पुत्रों व पुत्रवधू के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाती एक वृद्धा पिछले काफी समय से परेशान घूम रही है। करीब पंद्रह दिन पहले उसने उपजिलाधिकारी कार्यालय में पत्र सौंपकर इंसाफ की गुहार लगाई, लेकिन कोई नतीजा हासिल नहीं हुआ। बीती 24 अप्रैल को मौहल्ला महेशपुरा निवासी भूरी पत्नि नन्हे सिंह ने उपजिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि उसके दो पुत्र और पुत्रवधू आये दिन उसे परेशान करते हैं और खाने-पीने के लिये कुछ भी नहीं देते हैं। आरोप लगाया कि उसकी सारी जमापूंजी पुत्रों ने आपस…
सहोता हॉस्पिटल में नेशनल एनआरपी डे का आयोजन
काशीपुर। राष्ट्रीय नवजात शिशु विज्ञान मंच (NNF) भारत के “Presidential Action Plan 2026” के अंतर्गत 10 मई 2026 को “National NRP Day” का आयोजन साहोता हॉस्पिटल, काशीपुर, उत्तराखंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह राष्ट्रीय स्तर की पहल पूरे देश में बेसिक Neonatal Resuscitation Program (NRP) के व्यापक प्रशिक्षण हेतु शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य नवजात शिशुओं की सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण देखभाल को मजबूत करना है।यह कार्यक्रम Government of India, Indian Academy of Pediatrics (IAP) तथा FOGSI के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम NNF India के Course…
