काशीपुर। राष्ट्रीय नवजात शिशु विज्ञान मंच (NNF) भारत के “Presidential Action Plan 2026” के अंतर्गत 10 मई 2026 को “National NRP Day” का आयोजन साहोता हॉस्पिटल, काशीपुर, उत्तराखंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह राष्ट्रीय स्तर की पहल पूरे देश में बेसिक Neonatal Resuscitation Program (NRP) के व्यापक प्रशिक्षण हेतु शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य नवजात शिशुओं की सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण देखभाल को मजबूत करना है।यह कार्यक्रम Government of India, Indian Academy of Pediatrics (IAP) तथा FOGSI के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम NNF India के Course No. 479 के रूप में आयोजित होगा। इस अवसर पर NNF India के President Dr. Lalan K Bharti, National Chairperson Dr. S Nimbalkar, Secretary NNF India Dr. Amit Upadhyay तथा IAP Uttarakhand के President डॉ. रवि सहोता विशेष रूप से उपस्थित रहें।डॉ. रवि सहोता ने बताया कि नवजात पुनर्जीवन (Neonatal Resuscitation) की समय पर एवं सही ट्रेनिंग हजारों नवजात शिशुओं के जीवन को बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि “One Day. One Nation. One Mission.” की थीम के साथ यह अभियान देशभर में नवजात सुरक्षा के प्रति एक मजबूत संदेश देगा।कार्यक्रम में चिकित्सकों, बाल रोग विशेषज्ञों, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों, नर्सिंग स्टाफ तथा स्वास्थ्यकर्मियों को बेसिक NRP की महत्वपूर्ण ट्रेनिंग प्रदान की गई ताकि जन्म के समय नवजात आपात स्थितियों का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। साहोता हॉस्पिटल, काशीपुर में आयोजित यह कार्यक्रम उत्तराखंड में नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
