काशीपुर। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सारिम सैफी के नेतृत्व में एवं युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक के निर्देशानुसार देश में हुए पेपर लीक मामले के विरोध में जोरदार मशाल यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं युवा पदाधिकारी शामिल हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। मशाल यात्रा नगर निगम परिषद परिसर से शुरू हुई, जो मुख्य बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चौक तक पहुंची। कार्यकर्ताओं ने हाथों में जलती मशालें लेकर छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई और पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। यात्रा के दौरान छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करोऔर युवा विरोधी सरकार होश में आओ जैसे नारे लगाए गए। इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश का भविष्य आज असुरक्षित महसूस कर रहा है। मेहनत और लगन से परीक्षा की तैयारी करने वाले लाखों छात्रों के सपनों को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक की घटनाएं युवाओं के मनोबल को तोड़ रही हैं और सरकार इस मामले में पूरी तरह विफल साबित हुई है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं बल्कि देश के युवाओं के भविष्य और विश्वास का प्रश्न है। छात्रों को न्याय दिलाने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोई हुई सरकार को जगाने और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए सभी युवाओं को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अलका पाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, त्रिलोक अधिकारी, जितेंद्र सरस्वती अब्दुल कादिर, सरफराज सैफी, तोकीर अंसारी, उमेश जोशी, अजहर कसार, ललित मोहन, अनीस अंसारी, मो0 फैजान, रियासत सैफी, अक्षित मिड्ढा, शाह आलम, हनीफ गुड्डू, लवदीप सिंह, राशिद फारूकी, सलमान सलमानी, मंसूर मंसूरी, मोहित सिंह, जमीन कसार आदि मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
