काशीपुर में राज्य कर टीम ने लाखों की जीएसटी चोरी पकड़ी

काशीपुर। काशीपुर में तीन टायर ट्रेडिंग प्रतिष्ठानों और एक इवेंट प्रबंधन इकाई पर राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने छापेमार कार्रवाई की। जांच के दौरान एक प्रतिष्ठान ने प्रारंभिक कर देयता स्वीकार करते हुए मौके पर ही 70 लाख रुपये राजकोष में जमा करा दिए।संयुक्त आयुक्त (विशेष अनुसंधान शाखा/प्रवर्तन) के निर्देशन में चार अलग-अलग जांच दलों ने शहर के इन प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा। टीम ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों, गोदामों और कार्यालयों में पहुंचकर दस्तावेजों, स्टॉक और लेनदेन से जुड़े अभिलेखो की गहन जांच की। अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू की है। उपायुक्त विनय ओझा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि संबंधित टायर कारोबारियों ने वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की विभिन्न फर्मों से खरीदारी कर बिक्री की, लेकिन अपनी सभी बिक्री को अभिलेखो में दर्ज नहीं किया। प्रारंभिक जांच में बिक्री का एक हिस्सा अघोषित पाया गया, जिस पर एक फर्म ने 70 लाख रुपये की आंशिक कर देयता स्वीकार करते हुए तत्काल भुगतान किया। वहीं, इवेंट प्रबंधन से जुड़ी एक फर्म बिना पंजीकरण के कर योग्य सीमा से अधिक सेवाएं संचालित करती मिली। टीम ने व्यापार स्थलों और गोदामों में मौजूद स्टॉक का भौतिक सत्यापन भी किया। अभिलेखो से बाहर पाए गए स्टॉक के संबंध में फर्म संचालकों से पूछताछ की गई। कार्रवाई में विनय ओझा, जीशान मलिक, कविता, अमर, राहुल, विश्वजीत, मुकेश, कुशल, अनिल और यासीर सहित कई अधिकारी शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment