काशीपुर। पिछले काफी लंबे समय से नगर क्षेत्र में पटाखे फोड़ने वाली बाईके बाजारों में स्टंटबाजी और तेज रफ्रतार से अराजकता फैलाने वाले दोपहिया चालकों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाते हुए एक बुलेट बाइक को सीज कर दिया। बीती रात्रि कोतवाली पुलिस के एसएसआई नवीन बुधानी के नेतृत्व में मुख्य बाजार में स्टंटबाज बाइक चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने पैदल गश्त के दौरान रैश ड्राइविंग करने वाले और रेट्रो साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले बुलेट चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई। वहीं पुलिस ने सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहन चालकों व दुकानदारों को भी सड़क अवरूद्ध करने पर चेतावनी दी। वहीं पुलिस की इस कार्यवाही से स्टंटबाज बाइक चालकों में हड़कंप मच गया।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
