मुख्यमंत्री धामी के अल्मोड़ा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बुधवार को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कार्यक्रम स्थल उदय शंकर नृत्य अकादमी, फलसीमा पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने बताया कि उदय शंकर नृत्य अकादमी में एसडीजी अचीवर्स अवॉर्ड वितरण समारोह आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम में आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, मंच संचालन और अवॉर्ड वितरण समेत विभिन्न जिम्मेदारियां अधिकारियों को सौंपी गई हैं।उन्होंने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों का भी जायजा लिया।इस मौके पर एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, एडीएम युक्ता मिश्र सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment