काशीपुर। गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का आर्म्स एक्ट में चालान किया है।टाण्डा उज्जैन चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अलीगंज फसियापुरा में सरकारी स्कूल के पास रेल की पटरीयों के पास से ग्राम बांसखेड़ी निवासी रमेश सैनी पुत्र रामलाल सैनी को गिरफ्रतार कर उस के कब्जे से 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है तथा ऽर्चा चलाने के लिए चोरी करता है। पकड़े जाने पर लोगों को डराने के लिए अपने पास तमंचा रखता है। पुलिस टीम में एसआई हेम चन्द्र तिवारी, गणेश पाण्डेय व कां- महेश राम रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
