काशीपुर। नशे के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने चैकिंग के दौरान 4-14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अधेेड को गिरफ्रतार कर उसका एनडीपीएस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद भर में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान कब्रिस्तान स्थित शव विश्राम स्थल के पास से मौहल्ला थाना साबिक निवासी शकील पुत्र शमसुद्दीन को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से 4-14 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान किया है। पुलिस टीम मं उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र व देवेंद्र सामंत, कांस्टेबल ज्ञानेंद्र कुमार व सचिन कुमार शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
