रामनगर। मोहल्ला भरतपुरी निवासी कृतिका कुलाश्री ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए वित्त अधिकारी पद पर चयन प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।कृतिका वर्तमान में टिहरी में उद्योग विभाग में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पहले ही प्रयास में सहायक निदेशक उद्योग विभाग के पद पर सफलता हासिल की थी, लेकिन इससे बेहतर मुकाम पाने के लक्ष्य के साथ उन्होंने दोबारा पीसीएस परीक्षा की तैयारी की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वित्त अधिकारी पद हासिल किया।सोमवार को पीसीएस परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कृतिका की सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी। उनकी माता ज्योति कुलाश्री पूर्व शिक्षिका हैं, जबकि पिता राजेंद्र प्रसाद सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।कृतिका शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उनकी छोटी बहन वर्तिका भोपाल से एमएस की पढ़ाई कर रही हैं, जबकि भाई कार्तिकेय देहरादून से एलएलबी करने के बाद वर्तमान में वकालत कर रहे हैं।कृतिका की सफलता को रामनगर के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है, जिसने मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर एक बार फिर सफलता का नया अध्याय लिखा है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
