नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से भाजपा में बौखलाहट: अलका पाल

काशीपुर। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण साबित होगा। काशीपुर कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने बताया कि राहुल गांधी 4 जून को अल्मोड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसमें काशीपुर सहित पूरे उत्तराखंड से हजारों की तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी। महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने बताया कि 4 जून को ही अल्मोड़ा जनसभा के बाद राहुल गांधी दोपहर 3ः30 बजे पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में भाग…

विधायक ने किया मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त राशि का वितरण

काशीपुर। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त कुल 60 हजार रुपये की सहायता राशि के तीन चेक विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने लाभार्थियों को वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट के समय सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा साबित होती है। विधायक चीमा ने बताया कि ग्राम मानपुर निवासी संतोष पत्नी हरीश चन्द्र को 20 हजार रुपये, ग्राम फिरोजपुर निवासी आशा पुत्री मदन राम को पुत्री के विवाह हेतु 20 हजार रुपये तथा ग्राम गोपीपुरा निवासी संतावन मुनि पुत्र स्व- शिवू…

रुहेला क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री के नेतृत्व में महापौर को सोपा मांगों को लेकर ज्ञापन

काशीपुर। अखिल भारतीय रुहेला क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय रुहेला एडवोकेट के नेतृत्व में रुहेला समाज के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर दीपक वाली को ज्ञापन सौंपकर मोहल्ला कटोराताल स्थित रुहेला समाज की धर्मशाला एवं ऐतिहासिक कुएं के जीर्णाेद्धार तथा उस पर हुए अवैध कब्जों को हटाने की मांग की। ज्ञापन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए महापौर दीपक वाली ने नगर आयुक्त को मामले की जांच कराने तथा संबंधित स्थल से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि रुहेला समाज की धर्मशाला और कुएं का शीघ्र जीर्णाेद्धार कराया जाएगा।…

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से भाजपा परेशान : अलका पाल

काशीपुर : कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण साबित होगा। काशीपुर कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने बताया कि राहुल गांधी 4 जून को अल्मोड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसमें काशीपुर सहित पूरे उत्तराखंड से हजारों की तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी। महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने बताया कि 4 जून को ही अल्मोड़ा जनसभा के बाद राहुल गांधी दोपहर 3:30 बजे पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में…

भाजपा संगठन में बड़े बदलाव के संकेत, उत्तराखंड के नेताओं को मिल सकती है राष्ट्रीय जिम्मेदारी

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में उत्तराखंड के कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां मिलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई अनुभवी नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी जा सकती है। उन्हें या तो केंद्रीय संगठन में स्थान मिल सकता है या फिर विभिन्न राज्यों की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।इसी बीच भाजपा संगठन में पहला बड़ा बदलाव सामने आया है। पार्टी नेतृत्व ने उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार को…

ऊर्जा बचत पर सख्त हुई धामी सरकार, यूपीसीएल ने लागू किए 23 नए नियम

देहरादून। ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को लेकर धामी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इसी क्रम में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने सभी कार्यालयों और भवनों में ऊर्जा बचत सुनिश्चित करने के लिए 23 नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।नए आदेशों के तहत अब सभी सरकारी कार्यालयों और भवनों में एयर कंडीशनर का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना अनिवार्य होगा। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को एसी का कम से कम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यालयों में अनावश्यक बिजली खपत…

चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री की समीक्षा, केदारनाथ में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 लाख के पार

देहरादून। चारधाम यात्रा में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। सचिवालय में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ यात्रा प्रबंधन, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता…

रामनगर की बेटी कृतिका कुलाश्री ने पीसीएस में फिर लहराया परचम, वित्त अधिकारी पद पर चयन

रामनगर। मोहल्ला भरतपुरी निवासी कृतिका कुलाश्री ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए वित्त अधिकारी पद पर चयन प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।कृतिका वर्तमान में टिहरी में उद्योग विभाग में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पहले ही प्रयास में सहायक निदेशक उद्योग विभाग के पद पर सफलता हासिल की थी, लेकिन इससे बेहतर मुकाम पाने के लक्ष्य के साथ उन्होंने दोबारा पीसीएस परीक्षा की तैयारी की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वित्त अधिकारी पद…

किसान की बेटी बनी एसडीएम: ‘पहले पढ़ो, शादी बाद में’ की सीख ने काजल सैनी को दिलाई बड़ी सफलता

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर एसडीएम बनने वाली काजल सैनी की कहानी संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट विश्वास की प्रेरणादायक मिसाल बन गई है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली काजल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है, जिन्होंने समाज की परंपरागत सोच से ऊपर उठकर बेटी की शिक्षा को प्राथमिकता दी और हमेशा उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र के सड़ौली गांव की रहने वाली काजल सैनी के पिता रामकुमार किसान हैं, जबकि…