राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से भाजपा परेशान : अलका पाल

काशीपुर : कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण साबित होगा। काशीपुर कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने बताया कि राहुल गांधी 4 जून को अल्मोड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसमें काशीपुर सहित पूरे उत्तराखंड से हजारों की तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी। महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने बताया कि 4 जून को ही अल्मोड़ा जनसभा के बाद राहुल गांधी दोपहर 3:30 बजे पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां पर वह पूर्व सैनिको एवं उनके परिवारों से सीधा संवाद करेंगे। उत्तराखंड सैनिक बहुल क्षेत्र राज्य होने के कारण राहुल गांधी जी का पूर्व सैनिको उनके परिवार से सीधा संवाद महत्वपूर्ण स्थान रखता है। कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि 5 जून को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देहरादून में कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारीयो के साथ बैठक करेंगे। जिसमें संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, विधानसभा चुनाव की रणनीति, बूथ एवं वार्ड स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की योजना पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 4 जून को अपने निजी वाहनों से काशीपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रातः 5:00 बजे अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment