रुहेला क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री के नेतृत्व में महापौर को सोपा मांगों को लेकर ज्ञापन

काशीपुर। अखिल भारतीय रुहेला क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय रुहेला एडवोकेट के नेतृत्व में रुहेला समाज के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर दीपक वाली को ज्ञापन सौंपकर मोहल्ला कटोराताल स्थित रुहेला समाज की धर्मशाला एवं ऐतिहासिक कुएं के जीर्णाेद्धार तथा उस पर हुए अवैध कब्जों को हटाने की मांग की। ज्ञापन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए महापौर दीपक वाली ने नगर आयुक्त को मामले की जांच कराने तथा संबंधित स्थल से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि रुहेला समाज की धर्मशाला और कुएं का शीघ्र जीर्णाेद्धार कराया जाएगा। साथ ही इस कार्य में रुहेला समाज का सहयोग और सुझाव भी पूर्ण रूप से लिया जाएगा। बैठक के दौरान समाज के उत्थान, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा समाज की विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। महापौर ने समाज के प्रतिनिधियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री संजय रुहेला एडवोकेट के अलावा राष्ट्रीय सचिव विशाल रुहेला, कोषाध्यक्ष प्रेम रुहेला, विनीत रुहेला, सुनील रुहेला, राजीव रुहेला, प्रदीप रुहेला, कौशल रुहेला, पवन रुहेला, अर्जुन रुहेला, राजेंद्र रुहेला, सचिन रुहेला, अनिल रुहेला, मीत रुहेला, रुद्र रुहेला सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बैठक के उपरांत रुहेला समाज ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देने के लिए महापौर दीपक वाली का आभार व्यक्त किया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment