केवीएस ग्रुप ने पर्यावरण दिवस पर लगाए परिसर में 250 पौधे

काशीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर काशी विश्वनाथ स्टील्स के परिसर में छायादार वृक्षों का रोपण कर पर्यावण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान 250 वृक्षों का रोपण किया गया। इससे पूर्व केवीएस प्रीमियर द्वारा 25 मई से ही पर्यावरण संरक्षण पखवाडा मनाया गया जिसमें जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, साफ-सफाई हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। पर्यावरण दिवस के इस कार्यक्रम में केवीएस प्रीमियर ग्रुप के एमडी देवेन्द्र अग्रवाल, डायरेक्टर अर्पण जिन्दल, वाईस प्रेसीडेन्ट एस-के- सिंह, जी-एम- दीपक यादव, राजीव गुप्ता, ए-बी- शुक्ला, कर्मराज यादव, नवीन भट्ट, समीर त्यागी, दीपक जायसवाल, आर-एस- भारती, संजय राणा, दीपक श्रीवास्तव, गिरीश सनवाल सहित केवीएस प्रीमियर परिवार के अनेकों सदस्यगण उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment