काशीपुर। नगर क्षेत्र में किन्नरों द्वारा नेग के नाम पर क्षेत्रवासियों से की जा रही अवैध वसूली से निजात दिलाए जाने की मांग को लेकर काशीपुर कल्याण मंच द्वारा नगर निगम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। महापौर को संबोधित ज्ञापन में अवगत कराया गया कि काशीपुर कल्याण मंच, पिछले लगभग पांच वर्षाे से क्षेत्र के सक्षम अधिकारियों से क्षेत्र में किन्नर समुदाय द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न एवं अवैध वसूली के सम्बन्ध में कई बार मौखिक और लिखित में अवगत करा चुका है और हर बार हर अधिकारियों द्वारा मंच को इस अमानवीय दुव्यवहार से मुक्ति दिलाने का भरोसा दिया गया लेकिन दुर्भाग्य से इस समस्या का निदान आज तक नहीं हो सका है। ज्ञापन में कहा गया कि उक्त विषय को लेकर मंच की एक बड़ी बैठक बीती 24 मई को श्रीरामलीला प्रेक्षागृह में आहूत की गई जिसमें नगर के लगभग सभी धार्मिक, सामाजिक व राजनैतिक संस्थाओं के पदाधि कारियों ने समस्या व निदान के सम्बन्ध में अपने-अपने विचार रखे। वरिष्ठ समाजसेवी संजय चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में चक्रेश जैन, पियूष गौड़, सुरेन्द्र सागर, आरपी राय, डा- महेश अग्निहोत्री, अशोक कुमार अग्रवाल (पैगिया), कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकट, कैलाश चन्द्र प्रजापति एडवोकेट, सनत पैगिया एडवोकेट, अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, अभिषेक गोयल, राज कुमार यादव, कुन्दन सिंह सैनी, कुमाऊं वैश्य सभा अध्यक्ष एमपी गुप्ता, शेष कुमार सितारा, विजय चौधरी व सुभाष चन्द्र शर्मा ने अपने विचार रऽे और सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि समस्या के सम्बन्ध में सर्वप्रथम नगर निगम महापौर का दरवाजा ऽटऽटाया जाये और शीघ्रातिशीघ्र उनसे भेंट करके समाधान हेतु आग्रह किया जाये। ज्ञापन के साथ उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लऽनऊ बेंच द्वारा पारित आदेश की तीन पृष्ठीय वह प्रति भी सौंपी गई जिसमें माननीय उच्च न्यायालय ने स्पष्ट मत व्यक्त किया है कि किन्नर समुदाय द्वारा किसी भी अवसर पर नेग के नाम पर धन शोधन एक अपराध है जिसकी हमारी न्याय प्रणाली आज्ञा नहीं देती। ज्ञापन के माध्यम से काशीपुर कल्याण मंच द्वारा महापौर दीपक बाली से समाज में किन्नर समुदाय द्वारा की जा रही उत्पीड़न की घटनाओं से अतिशीघ्र मुक्ति दिलाने हेतु उचित कार्यवाही किये जाने का आग्रह किया गया है। इस दौरान शेष कुमार सितारा, महेंद्र प्रताप गुप्ता, केके अग्रवाल एडवोकेट, संजय चतुर्वेदी, चक्रेश जैन, सुरेंद्र सागर, आरपी राय, महेश अग्निहोत्री, कैलाश प्रजापति, अमित सक्सेना, विजय चौधरी, राघवेन्द्र नागर, राजकुमार यादव, देशवीर पाल, अशोक पैगिया आदि थे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
