उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर भर्ती, 12 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (यूकेएमएसएसबी) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नर्सिंग अधिकारी (महिला एवं पुरुष) के 196 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने सोमवार को भर्ती संबंधी विज्ञप्ति जारी करते हुए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।भर्ती प्रक्रिया के तहत डिप्लोमा और डिग्रीधारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-7 का वेतनमान प्रदान किया जाएगा। इस पद के लिए निर्धारित वेतनमान 44,900 रुपये से लेकर 1.42 लाख रुपये प्रतिमाह तक होगा।बोर्ड के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से प्रारंभ होगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 2 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के साथ निर्धारित शुल्क जमा कर सकेंगे।आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए 4 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक संशोधन विंडो खोली जाएगी, जिसमें अभ्यर्थी अपने आवेदन में आवश्यक सुधार कर सकेंगे।उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रिक्त पदों की संख्या प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी और पात्रता की शर्तें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।इस भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश के नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े युवाओं को सरकारी सेवा में रोजगार पाने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment