काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर जिला पंचायत सदस्य एवं मंडल कार्यालय मंत्री चरणजीत सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चरणजीत सिंह पूर्व में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी हुकुम सिंह के विरुद्ध चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि चुनाव के बाद वे भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे। वर्तमान में नगर पंचायत गढ़ीनेगी चुनाव में भाजपा…
Day: June 9, 2026
हैदराबाद में पांच करोड़ के जेवरात चोरी कर नेपाल भाग रहे तीन नेपाली नागरिक गिरफ्तार
रुद्रपुर। हैदराबाद में करीब पांच करोड़ रुपये के जेवरात चोरी कर नेपाल भागने की फिराक में रोडवेज बस से बनबसा जा रहे दो महिलाओं समेत तीन नेपाली नागरिकों को ऊधम सिंह नगर पुलिस और उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से चोरी किए गए कीमती जेवरात भी बरामद किए गए हैं। चेकिंग स्थल उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र में होने के कारण आरोपितों को बरामद माल सहित बिलासपुर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की…
हैदराबाद में पांच करोड़ के जेवरात चोरी कर नेपाल भाग रहे तीन नेपाली नागरिक गिरफ्तार
रुद्रपुर। हैदराबाद में करीब पांच करोड़ रुपये के जेवरात चोरी कर नेपाल भागने की फिराक में रोडवेज बस से बनबसा जा रहे दो महिलाओं समेत तीन नेपाली नागरिकों को ऊधम सिंह नगर पुलिस और उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से चोरी किए गए कीमती जेवरात भी बरामद किए गए हैं। चेकिंग स्थल उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र में होने के कारण आरोपितों को बरामद माल सहित बिलासपुर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की…
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार पहुंचे मंत्री राम सिंह कैड़ा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर दिया जोर
हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की व्यापक समीक्षा करते हुए विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। सीसीआर भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कुंभ मेले से संबंधित अवस्थापना विकास कार्यों, निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा विभिन्न विभागों की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार कुंभ मेला-2027 को दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक बनाने…
मानसून से पहले अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, जलभराव वाले 61 संवेदनशील स्थान चिह्नित
देहरादून। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जनपद में जलभराव की समस्या और उसके प्रभावी समाधान को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें।बैठक में जानकारी दी गई कि देहरादून, ऋषिकेश, मसूरी और…
सिंधु जल संधि पर भारत का सख्त रुख, पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं जाने देने की तैयारी: सीआर पाटिल
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि भविष्य में भारत की ओर से पाकिस्तान को पानी नहीं जाने दिया जाएगा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने मंगलवार को कहा कि भारत सरकार सिंधु नदी प्रणाली के जल को पाकिस्तान तक पहुंचने से रोकने के लिए तेजी से आवश्यक कदम उठा रही है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 1960 में हुई सिंधु जल संधि को समाप्त नहीं किया गया है, लेकिन फिलहाल इसे स्थगित (इन एबेयंस)…
मुख्यमंत्री धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में मतदाताओं से सहयोग की अपील
देहरादून। उत्तराखण्ड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मंगलवार को सचिवालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गणना फॉर्म सौंपा। इस दौरान मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अद्यतन प्रक्रिया को लेकर विस्तार से जानकारी भी दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेशभर में मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत राज्य के सभी…
नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने सोपा ज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड क्रांति दल काशीपुर ईकाई ने नीट पेपर लीक प्रकरण और सीबीएससी की परीक्षाफल में धांधली के विरोध में एसडीएम कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। एसडीएम अभय प्रताप सिंह को दिए ज्ञापन में कहा कि राष्ट्र के युवाओं के साथ अन्याय किया जा है, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। इसके बाद सैनिक कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय में पुतला फूंका। राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन देने वोलो में गोविन्द सिंह विष्ट, गोविन्द सिंह रावत, हरजाप सिंह, प्रदीप मन्दोलिया, विजय पाल सिंह रावत, गवर सिंह…
63 वर्षीय फहीम खान घर से बिना बताए 5 जून से लापता
काशीपुर। नगर क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में एक 63 वर्षीय व्यक्ति घर से बगैर बताएं चले जाने पर उसके पुत्र ने पुलिस को तहरीर सौंपकर गुमशुदगी दर्ज करने की गुहार लगाई है। कचनाल गाजी अंतर्गत कुमाऊं कालौनी निवासी गुमशुदा के पुत्र तालिब ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके 63 वर्षीय पिता फईम खान पुत्र खलील खान बीती 5 जून को शाम छह बजे बगैर किसी को बताए घर से कहीं चले गए और लौट कर नहीं आए। तमाम संभावित स्थानों पर और परिचितों व रिश्तेदारों में खोजबीन…
फर्जी शस्त्र लाइसेंस के आधार पर हथियार खरीदने के चर्चित मामले में दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज
काशीपुर। न्यायालय ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस के आधार पर हथियार खरीदने के चर्चित मामले में आरोपी सौरभ अग्रवाल और गौरव अग्रवाल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। न्यायालय ने प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए कहा कि आरोप संगठित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध रूप से शस्त्र लाइसेंस बनवाने और उसके आधार पर हथियार खरीदने से जुड़े हैं। न्यायालय में दाखिल याचिका में आरोपियों ने दावा किया था कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर झूठे तथ्यों पर आधारित है और उन्होंने न तो कोई फर्जी दस्तावेज…
