काशीपुर। नगर क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में एक 63 वर्षीय व्यक्ति घर से बगैर बताएं चले जाने पर उसके पुत्र ने पुलिस को तहरीर सौंपकर गुमशुदगी दर्ज करने की गुहार लगाई है। कचनाल गाजी अंतर्गत कुमाऊं कालौनी निवासी गुमशुदा के पुत्र तालिब ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके 63 वर्षीय पिता फईम खान पुत्र खलील खान बीती 5 जून को शाम छह बजे बगैर किसी को बताए घर से कहीं चले गए और लौट कर नहीं आए। तमाम संभावित स्थानों पर और परिचितों व रिश्तेदारों में खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं लग सका है। तालिब ने मानसिक रूप से बीमार अपने पिता को खोजने की गुहार पुलिस से लगाई है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
