भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का काशीपुर में हुआ जोरदार स्वागत

काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित ग्राम इस्लाम नगर में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जसपुर के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ- यूनुस चौधरी ने किया। जनसभा में श्री सिद्दीकी का फूल-मालाओं व बुकें देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर जमाल सिद्दीकी ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित पंजीकरण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सभा को संबोधित करते हुए डॉ- यूनुस चौधरी ने कहा कि जमाल सिद्दीकी के मार्गदर्शन से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा अल्पसंख्यक समाज में भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, संगठन सशक्तिकरण एवं जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुफ्रती अब्दुल बहाव कासमी, प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड, पूर्व जिलाध्यक्ष व पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्र, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ- युनूस चौधरी, जिला अध्यक्ष काजी इरफान, प्रदेश उपाध्यक्ष खालिद अंसारी, नगर अध्यक्ष सुहैल अहमद, पूर्व जिला महामंत्री मिलाद सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष कासिम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मुनाजिर, जिला अध्यक्ष रिजवान हुसैन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ- शहबाज रफी, पूर्व जिला अध्यक्ष हाजी मोहम्मद, मुन्ना चौधरी, असलम अंसारी, राशिद अंसारी, जाहिद अंसारी, हाफिज फारूक, जिला उपाध्यक्ष आसिफ चौधरी, ग्राम प्रधान ताहिर चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष/कार्यक्रम प्रभारी शमशाद हुसैन, जिला अध्यक्ष रिजवान हुसैन, प्रदेश महामंत्री मेहमूद हसन, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य डॉ- असलम, इरफान अली, इकराम अली, मौहम्मद इदरीश, मासूम चौध्री, रिजवान चौधरी, जमील अहमद, आरिफ चौधरी, शमशाद हुसैन, अरशद चौधरी, मेहेंदी हसन, इस्लाम अंसारी, रईस सलमानी, आसिफ अली, छोटे अली, दानिश, अरवाज, गुनी चौधरी, केपफ, आजम सैपफी, फैजान सलमानी, उस्मान अल्वी, तालिब अल्वी, फारूऽ, इसरार सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एवं संगठन के अनेक पदाधिकारी व सैकड़ों की संख्या में महिला पुरूष एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment