रन फॉर योगा में दौड़े 350 से अधिक युवा, योग और नशामुक्ति का दिया संदेश

रुद्रपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मनोज सरकार स्टेडियम से “रन फॉर योगा” एवं नशामुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, बच्चों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में हिमेश राजपूत ने प्रथम, केवल चमियाल ने द्वितीय, युवराज जोशी ने तृतीय, भरत कुमार ने चतुर्थ, गणेश सिंह ने पंचम तथा विजय सिंह ने छठा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में गौरी मनोहरिया प्रथम, आयुषी कश्यप द्वितीय, पल्लवी मोहन्तो तृतीय, प्रीति चतुर्थ, आरती पंचम और सिद्धी छठे स्थान पर रहीं। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समृद्ध और वैज्ञानिक पद्धति है। उन्होंने लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि नियमित योग अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा अनेक गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में “रन फॉर योगा” जैसे आयोजन युवाओं और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में 350 से अधिक युवाओं, बच्चों और खिलाड़ियों ने सहभागिता कर योग एवं नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जनकी कार्की, जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत, जिला मंत्री भाजपा प्रमोद मित्तल, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निवेदिता जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, योग प्रशिक्षक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment