देहरादून। उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने का निर्णय लिया है। आयोग अब प्रत्येक जिले में दो से चार ऐसी संस्थाओं और आवासीय केंद्रों की पहचान करेगा, जहां रेस्क्यू किए गए बच्चों को सुरक्षित वातावरण में रखा जा सके। चयनित संस्थाओं को आयोग द्वारा ‘फिट संस्था’ घोषित किया जाएगा।बृहस्पतिवार को आयोग कार्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय समन्वय बैठक में बच्चों के विरुद्ध बढ़ती हिंसा, गुमशुदगी, बाल तस्करी, यौन शोषण, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति और किशोर अपराध…
Day: June 19, 2026
खालसा फाउंडेशन ने ज्ञापन सौंपकर कर्णप्रयाग क्षेत्र में हुई घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की
काशीपुर। खालसा फाउंडेशन उत्तराखंड एवं समस्त सिख समाज के प्रतिनिधियों ने हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान कर्णप्रयाग क्षेत्र में हुई घटना की निष्पक्ष जांच एवं यात्रियों की सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब यात्र के दौरान कुछ स्थानीय लोगों एवं सिऽ श्रद्धालुओं के बीच हुई झड़प अत्यंत चिंताजनक है। संगठन ने मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच पूरी होने तक गिरफ्रतार किए गए चारों…
एसडीएम ने नगर निगम सभागार में बीएलओ व उनकी सहायकों की बैठक बुलाकर एसआईआर को लेकर दी सख्त हिदायत
काशीपुर। निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी/उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने आज नगर निगम सभागार में काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट, सुपरवाईजर के साथ ही सभी बीएलओ व उनकी सहायकों की बैठक बुलाकर उन्हें एक दूसरे को सहयोग करने की सख्त हिदायत दी। कहा कि एसआईआर कार्य में किसी भी व्यक्ति की हीलाहवाली किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि इस कार्य को सही ढंग से तभी पूरा कर पायेंगे जब पूरी टीम एक दूसरे को सहयोग करेगी। उन्होंने एसआईआर कार्य को सही ढंग से सम्पन्न कराने के…
सहकर्मी की शरारत बनी मौत की वजह, एयर प्रेशर पाइप से घायल युवक ने तोड़ा दम
रबूपुरा। उत्तर प्रदेश के यमुना सिटी स्थित रबूपुरा क्षेत्र में एक कंपनी में काम करने वाले काशीपुर निवासी युवक की सहकर्मी की कथित शरारत के चलते मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार 16 जून की सुबह रबूपुरा के सेक्टर-29 स्थित सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में तीन सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे थे। इनमें काशीपुर निवासी समीर, दिलशाद और जीशान…
रन फॉर योगा में दौड़े 350 से अधिक युवा, योग और नशामुक्ति का दिया संदेश
रुद्रपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मनोज सरकार स्टेडियम से “रन फॉर योगा” एवं नशामुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, बच्चों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में हिमेश राजपूत ने प्रथम, केवल चमियाल ने द्वितीय, युवराज जोशी ने तृतीय, भरत कुमार ने चतुर्थ, गणेश सिंह ने पंचम तथा विजय सिंह ने छठा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में गौरी…
राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी के स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।राहुल गांधी शुक्रवार को 56 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन पर देशभर से राजनीतिक नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर संदेश जारी कर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई…
डिजिटल भूमि बंदोबस्ती की दिशा में बड़ा कदम, पांच गांवों में शुरू हुआ आधुनिक सर्वे कार्य
देहरादून। उत्तराखंड में भूमि अभिलेखों को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में राजस्व विभाग ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य के पांच गांवों में डिजिटल बंदोबस्ती कार्य शुरू कर दिया है। इस परियोजना के तहत भूमि का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है, जिसके आधार पर भविष्य में राज्य के अन्य गांवों में भी बंदोबस्ती की प्रक्रिया लागू की जाएगी।राज्य में साठ के दशक के बाद व्यापक भूमि बंदोबस्ती का कार्य नहीं हो पाया था। लंबे समय से इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब राजस्व विभाग…
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले ‘रन फॉर योगा’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, योग को बताया जीवन संतुलन का आधार
देहरादून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून पुलिस लाइन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से योग, आध्यात्मिक साधना और ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है। राज्य की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक वातावरण आज भी पूरी मानवता को स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवन का संदेश दे रहा है।उन्होंने कहा कि योग…
