देहरादून। कर्णप्रयाग में पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद शुक्रवार को उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पंजाब से पहुंचे करीब 200 निहंग सिखों के जत्थे ने उत्तराखंड में प्रवेश का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने पांवटा साहिब-कुल्हाल सीमा को सील कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। पूरे दिन सीमा क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।कर्णप्रयाग में निहंगों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क…
Month: June 2026
रुद्रपुर में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, सीएफओ की निगरानी में चला राहत अभियान
रुद्रपुर। शहर के सिडकुल चौराहे के पास शुक्रवार सुबह अमोनिया गैस रिसाव होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह करीब 6:45 बजे एक टैंकर से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के इलाके में तेज गंध फैल गई और राहगीरों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं।अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बजाज कंपनी के तकनीकी कर्मचारियों के सहयोग से गैस रिसाव पर नियंत्रण का…
सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के गांधी मैदान में आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री गणेश जोशी और प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अतिथियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर 46.32 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई 9 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 323.34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 32 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।केंद्रीय कृषि…
मोहर्रम पर अकीदत के साथ निकाला गया ताज़िया, करबला के पैग़ाम को किया गया याद
काशीपुर। मोहर्रम की 10वीं तारीख यानी यौमे आशूरा के मौके पर क्षेत्र में अकीदत और एहतराम के साथ ताज़ियादारी की रस्म अदा की गई। बाद नमाज़े जुम्मा (जुम्मे की नमाज के बाद) से ही अज़ादारों और अकीदतमंदों ने ईमाम हुसैन की याद में बनाए गये ताजियों को काशीपुर के करबला मैदान में लाकर नियाज फातिहा के बाद ताज़िया दफनाने की रस्म अदायगी की गई। जहां खासी बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के शिरकत लगातार बनी हुई है।वही शहर में जगह-जगह मजलिसों का आयोजन भी किया गया, जहां करबला के वाक़िआ और…
शिवराज सिंह चौहान ने पंतनगर विश्वविद्यालय को बताया हरित क्रांति का केंद्र, सीएम धामी ने कृषि और स्टार्टअप से जोड़ने का किया आह्वान
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित उत्तराखंड के निर्माण में विश्वविद्यालयों के पूर्व छात्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पूर्व छात्रों से अपने ज्ञान, अनुभव और विशेषज्ञता को राज्य के विकास से जोड़ते हुए कृषि, अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप और युवाओं के मार्गदर्शन में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री शुक्रवार को पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन एवं कार्यशाला “ब्रेन 3.0 (बूस्टिंग रिसर्च, एकेडमिक, इनोवेशन एंड नेटवर्किंग)” को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय…
डम्पर चालकों से लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
काशीपुर। डम्पर चालकों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में कोतवाली आईटीआई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्रतार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर सुनसान स्थानों पर डम्पर चालकों को रोकते थे। इसके बाद किस्त बकाया होने का बहाना बनाकर तमंचे के बल पर उनसे नगदी लूट लेते थे।बीती 18 जून को बल्ली ढाबा के पास आरोपियों ने एक डम्पर…
चोरी की 6 बाईकों के साथ दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार
काशीपुर। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोरी की घटना का खुलासा किया है। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्रतार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे की लत और अन्य खर्चों की पूर्ति के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्रधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई…
सूर्या फाउंडेशन ने 7 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का किया शुभारंभ
काशीपुर। सूर्या फाउंडेशन आदर्श ग्राम योजना के तत्वावधान में सूर्या रोशनी लिमिटेड, परिसर स्थित स्पोर्ट्स क्लब में 7 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में आदर्श ग्राम योजना द्वारा संचालित सूर्या संस्कार केंद्र, सूर्या कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर एवं सूर्या कॉलोनी के कुल 81 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं नैतिक विकास के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन तथा सामाजिक मूल्यों का विकास करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूर्या रोशनी लिमिटेड के प्लांट हेड शुभम…
संविधान हत्या दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
काशीपुर। संविधान हत्या दिवस पर काशीपुर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए उस दौर में संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर हुए प्रहार को याद किया।वक्ताओं ने कहा कि आपातकाल के दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन हुआ, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित…
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत कंट्रोल रूम का निरीक्षण, मतदाताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश
रुद्रपुर, 25 जून 2026। विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के प्रभावी संचालन एवं मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर में स्थापित जनपदीय कंट्रोल रूम का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्रा ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा मतदाताओं की सहायता के लिए संचालित 1950 हेल्पलाइन नंबर की स्वयं जांच कर उसकी कार्यप्रणाली का परीक्षण किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि हेल्पलाइन पर प्राप्त…
