महापौर और नगर आयुक्त ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-ठेला वेंडरों के वाहनों पर लगाए स्वनिधि बोर्ड

काशीपुर। महापौर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने नगर निगम काशीपुर द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मंगलवार शाम रेहड़ी, पटरी और फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले लाभार्थी वेंडरों के ठेलों एवं रेहड़ियों पर स्वनिधि बोर्ड लगाए गए।यह कार्यक्रम जीजीआईसी के सामने आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली एवं नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने योजना के लाभार्थी स्ट्रीट वेंडरों के ठेलों और रेहड़ियों पर स्वनिधि बोर्ड लगाकर उन्हें सम्मानित किया तथा योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। महापौर श्री…

आजाद समाज पार्टी ने जंतर मंतर पर छात्र-छात्राओं पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सौंपा ज्ञापन

काशीपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर कथित पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन पर बल प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। पार्टी ने घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने, लाठीचार्ज के आदेश देने वाले अधिकारियों के िऽलाफ कड़ी कार्रवाई करने, घायलों का समुचित उपचार कराने तथा मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा…

निजी बसों का स्टैंड ना होने से लोगों को हो रही परेशानियां

काशीपुर। निजी बसों के बढ़ते ग्राफ और बढ़ते वाहनों को देखते हुए जाम का खामियाजा आम लोगों को रोजाना जाम के रूप में भुगतना पड़ रहा है। हाईवे किनारे संचालित निजी बस स्टैंडों पर सड़क पर ही बसें खड़ी कर सवारियां चढ़ाने और उतारने से यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। शहर में रामनगर, मुरादाबाद, बाजपुर, जसपुर-धामपुर और अलीगंज रूट पर संचालित निजी बस स्टैंडों से प्रतिदिन 200 से अधिक निजी बसों का संचालन होता है। बस चालक और परिचालक सड़क किनारे ही बसें खड़ी कर सवारियां भरते हैं,…

उदयराज कॉलेज में वृक्षारोपण एवं छात्र स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

काशीपुर। नगर क्षेत्र के उदयराज हिंदू इंटर कालेज प्रेक्षागृह परिसर में लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के तत्वावधान में आयोजित वृहद वृक्षारोपण एवं दो दिवसीय विद्यालय छात्र स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ केवीआर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ- तरुण सोलंकी पूर्व गवर्नर ला- संदीप सहगल पूर्व प्रेसिडेंट ला- मनोज अग्रवाल तथा प्रेसिडेंट ला- गौतम महरोत्र समेत पदाधिकारियों ने रिबन काट कर किया। तत्पश्चात केवीआर हास्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा विद्यालय के छात्रें एवं शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों के निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण से पूर्व क्लब पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय परिसर में रुद्राक्ष,…

नगर पालिका महुआखेड़ागंज में नए ईओ का किया स्वागत पुराने ईओ को को दी भावभीनी विदाई

काशीपुर। नगर पालिका परिषद महुआखेड़ागंज में आज स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हरिद्वार की लंढोरा नगर पंचायत से स्थानांतरित होकर महुआखेड़ागंज नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी (ईओ) के रूप में आए हेमंत कुमार साहू का पालिका बोर्ड की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वहीं, बनबसा नगर पंचायत स्थानांतरित हुए निवर्तमान ईओ सतीश कुमार को भावभीनी विदाई दी गई।समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष रिजवान अहमद ने हेमंत कुमार साहू को बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया तथा उनके सफल एवं…