उदयराज कॉलेज में वृक्षारोपण एवं छात्र स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

काशीपुर। नगर क्षेत्र के उदयराज हिंदू इंटर कालेज प्रेक्षागृह परिसर में लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के तत्वावधान में आयोजित वृहद वृक्षारोपण एवं दो दिवसीय विद्यालय छात्र स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ केवीआर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ- तरुण सोलंकी पूर्व गवर्नर ला- संदीप सहगल पूर्व प्रेसिडेंट ला- मनोज अग्रवाल तथा प्रेसिडेंट ला- गौतम महरोत्र समेत पदाधिकारियों ने रिबन काट कर किया। तत्पश्चात केवीआर हास्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा विद्यालय के छात्रें एवं शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों के निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण से पूर्व क्लब पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय परिसर में रुद्राक्ष, लौंग, इलायची, तेजपात, हरड़, गूलर नीम, आंवला, बेल , जामुन समेत विभिन्न औषधीय एवं फलदार पौधे लगाए गए। इस दौरान क्लब प्रेसिडेंट लां गौतम महरोत्र ने बताया कि काशीपुर क्षेत्र को स्वस्थ, सुरक्षित संपन्न तथा संपूर्ण बनाने के लिए लायन्स क्लब काशीपुर ग्रेटर पूर्व से ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान के साथ साथ समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में बढ़-चढ़कर सक्रिय भागीदारी निभाता चला आ रहा है। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब द्वारा के वी आर हास्पिटल के सहयोग से सैकड़ों की संख्या में मौजूद छात्रें का नाक, कान, गला, दांत, आंखो तथा हड्डियों की जांच, शुगर बीपी आदि रोगों का निःशुल्क परीक्षण कराया गया। इस दौरान संयोजक लांच मनोज अग्रवाल लां अनुराग सोलंकी सचिव ला- आशीष पैगिया कोषाध्यक्ष ला- विपिन तोमर प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ला- अभिषेक गोयल ला संजय अग्रवाल ला- हिमांशु गर्ग लां सरित कुमार चतुर्वेदी ला- मयंक गुप्ता ला- मनीष गुप्ता लां- धीरज अग्रवाल ला- मुनेश बिंदल ला- अनुज मेहरोत्रा ला- कुश अग्रवाल पंकज अग्रवाल अभिनव अग्रवाल अमित गर्ग रुपेश अग्रवाल विवेक पैगिया जतिन गोयल मुदित अग्रवाल अतुल अग्रवाल समीर अग्रवाल संतोष मेहरोत्रा मेजर मुनीशकांत शर्मा कौशलेश गुप्ता अतिथि मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment