काशीपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर कथित पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन पर बल प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। पार्टी ने घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने, लाठीचार्ज के आदेश देने वाले अधिकारियों के िऽलाफ कड़ी कार्रवाई करने, घायलों का समुचित उपचार कराने तथा मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही भविष्य में छात्रें के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की भी मांग उठाई गई। पार्टी ने कहा कि युवाओं की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का लोकतांत्रिक तरीके से समाधान किया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम, जिला अध्यक्ष शाहनवाज अहमद, फैजल रहमान, चौधरी अयाज आलम, सुमित कुमार एडवोकेट, रविराज, डॉ- शिवेंद्र, इकबाल अहमद, महानगर अध्यक्ष डॉ एमए राहुल, शोएब सिद्दीकी, राशिद मंसूरी नगर की पूरी टीम मौजूद थी
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
