भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता पर बोले सीएम धामी, 100 के करीब नकल माफिया पर कार्रवाई का दावा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और नकल माफिया के खिलाफ सरकार की कार्रवाई को लेकर अपनी सरकार का पक्ष मजबूती से रखते हुए कहा कि उत्तराखंड में जहां-जहां भी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता या नकल के मामले सामने आए, वहां सरकार ने बिना किसी भेदभाव के तत्काल सख्त कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं गया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अब तक राज्य में करीब 100 नकल माफिया और उनसे जुड़े आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से सरकार ने नकल विरोधी सख्त कानून लागू किया है, जिसके बाद भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है और अभ्यर्थियों का विश्वास भी मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता युवाओं को उनकी योग्यता और मेहनत के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में भर्ती परीक्षाओं का आयोजन अब पूर्व निर्धारित परीक्षा कैलेंडर के अनुसार नियमित रूप से कराया जा रहा है, ताकि अभ्यर्थियों को समय पर अवसर मिल सके और भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आगे भी भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखने और नकल जैसे अपराधों पर कठोर कार्रवाई करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment