अखिल भारतीय वाल्मीकि नवयुवक संघ के पंकज कुमार उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

काशीपुर। अखिल भारतीय वाल्मीकि नवयुवक संघ ने ग्रामीण कुंडेश्वरी, काशीपुर निवासी पंकज कुमार (मोनू) को संघ का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संघ के प्रति उनकी श्रद्धा एवं निष्ठा को देऽते हुए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा- महेश कुमार ढकोलिया से विचार-विमर्श के उपरांत की गई है। संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रामसिंह वाल्मीकि की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में पंकज कुमार को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए उम्मीद जताई गई है कि वह इस पद के माध्यम से वाल्मीकि समाज को न्याय दिलाने के लिए संघ के संविधान में वर्णित अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। नियुक्ति पत्र में पंकज कुमार से अपनी सहमति तथा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर उसकी जानकारी 20 सितंबर 2026 तक राष्ट्रीय महामंत्री को उपलब्ध कराने को कहा गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय तक सहमति प्राप्त नहीं होने की स्थिति में नियुक्ति स्वतः समाप्त समझी जाएगी।पंकज कुमार की नियुक्ति पर वाल्मीकि समाज के लोगों एवं संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन उत्तराऽंड में समाज के हितों और अधिकारों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment