काशीपुर में हुआ टीवीएस मोटर व्हीकल का मेगा डिलीवरी इवेंट कार्यक्रम आयोजित

काशीपुर। काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित गौतमी हाइट्स होटल के सभागार में टीवीएस मोटर व्हीकल का एक मेगा डिलीवरी इवेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें टीवीएस की राइडर 31 बाईको की डिलीवरी की गई। काशीपुर में यह कार्यक्रम पहली बार आयोजित हुआ, जिसमें टीवीएस कंपनी के कुमाऊं सेल्स मैनेजर तथा काशीपुर के टीवीएस शोरूम के ओनर कुशाग्र मेहरोत्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से टीवीएस बाईक्स के बारे में भिन्न प्रकार के सवाल पूछे जिसका जवाब मिलने पर लोगों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। वही एंकर ने पूरे कार्यक्रम का समा बांधा और लोगों को एंटरटेनमेंट किया, कार्यक्रम में उपस्थित एंकर ने वहां मौजूद लोगों को पुश अप एवं कॉइन को पैर पर रोकने के टाक दिए उसमें पार्टिसिपेट किए गए लोगों को भी जीतने पर सम्मानित किया गया और उनका उत्साह वर्धन किया।

टीवीएस बाईक्स की लोकप्रियता बढ़ते देख वहां लोगों ने जमकर टीवीएस बाइक की फीचर की जमकर सहाना की और उन्होंने बताया कि बहुत जल्द यह बाइक्स भारत देश में नंबर वन पर होगी। काशीपुर टीवीएस के शोरूम के ओनर कुशाग्र मेहरोत्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम काशीपुर में पहली बार आयोजित हुआ है जिसमें इस कार्यक्रम के माध्यम से 31 टीवीएस राइडर बाइक की डिलीवरी सुनिश्चित की गई। श्री मल्होत्रा ने बताया इस तरह का कार्यक्रम काशीपुर में पहली बार आयोजित किया गया । उन्होंने यह भी बताया टीवीएस कंपनी का देश में तीसरा स्थान है और जल्द ही यह टीवीएस कंपनी आने वाले समय में नंबर एक का ब्रांड बन सकता देश में उबरेगी। श्री मल्होत्रा ने यह भी बताया कि टीवीएस बाईक्स युवाओं की पहली पसंद बन चुकी है जिसको लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि टीवीएस बाईक्स नए-नए फीचर के साथ मार्केट में उतर रही है और एवरेज और साउंड को लेकर युवा टीवीएस बाइक से काफी प्रभावित हुआ है। क्योंकि टीवीएस बाइक की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि अधिकतर मार्केट में टीवीएस की बाइके अधिक देखी जा रही है। वही 31 बाइकों की डिलीवरी के दौरान लोग बाइक पाकर अत्यधिक प्रसन्न नजर आए क्योंकि मोटरबाइक को स्टार्ट कर साउंड से काफी प्रभावित हो रहे थे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment