बरसाती मौसम में क्षेत्र का टीम के साथ खुद कर रहे चेयरमैन रिजवान अहमद भ्रमण

काशीपुर। बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर पालिका परिषद महुआखेड़ागंज के वार्ड नंबर 5 में नाले की सफाई कराई गई। चेयरमैन रिजवान अहमद, सभासद आबिद हुसैन और नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर नाले को खुलवाया और सफाई का कार्य कराया।नाला बंद होने के साथ ही उसमें घास-फूंस और कचरा जमा होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही थी। इससे क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की समस्या उत्पन्न हो रही थी। सफाई होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।…

महापौर दीपक बाली ने कार्यकर्ताओं संग सुनी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने वार्ड नंबर 1 स्थित बूथ नंबर 29 में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और कार्यक्रम के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। महापौर दीपक बाली ने होटल अनन्या में हुई काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 36वीं वार्षिक साधारण सभा में भी सहभागिता की। कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट, पार्षद बीना नेगी, जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला, नामित पार्षद हिमांशु…

विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने काशीपुर में फूंका बिगुल

काशीपुर। उत्तराखंड मे होने वाले आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव मे आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैँ जिसके चलते आज उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर मे पार्टी के कार्यलय का शुभारम्भ किया गया। जहाँ आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया काशीपुर कार्यालय में पहुंची जहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस बीच उमा सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं के साथ एक समीक्षा बैठक भी की, जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति भी तैयार की गई। संगठन…

कठपुतली शो से विद्यार्थियों को सिखाया स्वच्छता का पाठ और दिलाई गई शपथ

काशीपुर। काशीपुर नगर निगम की स्वच्छता जन जागरूकता टीम ने प्रतापपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्रबोस छात्रावास में स्कूल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को स्वच्छता और 4-बिन कचरा सेग्रीगेशन के प्रति जागरूक किया । कार्यक्रम में अध्यापक-अध्यापिकाओं सहित 35 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली रही। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वें स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखें बल्कि उसे अपनी आदत में शामिल करें ।उल्लेखनीय है कि महापौर दीपक बाली…

पंजाब में सीएम धामी की तीन जनसभाएं, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के जनसंपर्क अभियान को धार

चंडीगढ़। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पंजाब के होशियारपुर जिले के ग्रामीण-मुकेरियां क्षेत्र में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धामी सबसे पहले गढ़दीवाला में जनसभा करेंगे। इसके बाद दोपहर में दसूआ के सामने कैंब्रिज स्कूल क्षेत्र में तथा शाम को नंगल बिहाल में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 6 बजे देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय लौटेंगे।पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं और भाजपा ने राज्य में संगठनात्मक गतिविधियां तथा जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। भाजपा…

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में 26 और 27 सितंबर को भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों और संबंधित विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से भी मौसम को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी…

उत्तराखंड चुनाव से पहले सीएम धामी का बड़ा बयान: ‘भाजपा रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएगी’

हल्द्वानी। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएगी और चुनाव में जनता उसी के आधार पर अपना फैसला करेगी। हल्द्वानी में एक निजी संस्थान के कार्यक्रम में जाते समय पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले सामने आ रहे विभिन्न सर्वे को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि सर्वे आते-जाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी चुनाव होना बाकी…

वन एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने की लकड़ी व्यापारियों के साथ समीक्षा बैठक

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश के वन एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल अपने कुमाऊं दौरे के दौरान काशीपुर के कृषि मंडी गेस्ट हाउस में मैं रुक जहां भाजपा नेता शैलेंद्र मोहन सिंगल के नेतृत्व में जसपुर के लकड़ी व्यापारियों ने वन मंत्री के समक्ष लकड़ी से संबंधित आ रही परेशानियों को उनके समक्ष रखा इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए लकड़ी व्यापारियों के समक्ष आ रही परेशानियों का समाधान करने के निर्देश दिए। आपको बता दें कि वन मंत्री सुबोध उनियाल काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित मंडी गेस्ट हाउस…

अब दलिए के साथ गर्भवती महिलाओं को मिलेगा चना और गुड

काशीपुर। राजकीय चिकित्सालय में जबसे सीएमएस संदीप कुमार दीक्षित ने कार्यभार संभाला है तब से यहां पर ओपीडी में अधिक बढ़ोतरी हुई है और लोगों को विश्वास राजकीय चिकित्सालय पर अब अधिक होने लगा है, क्योंकि उनके रहते राजकीय चिकित्सालय में दवाइयां से लेकर एंटी रैबीज इंजेक्शन के लिय अब लोगों को चक्कर नहीं काटने नहीं पढ़ रहे हैं और उन्होंने अब एक नई पहल भी अपने और सीएमओ के आपसी समन्य से एक निर्णय लिया है की गर्भवती महिलाओं को अब पौष्टिक आहार दलिये के साथ चना और गुड…

भाजपा नगर मंडल ने पंडित दीनदयाल की जयंती पर किए फल वितरण

काशीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा नगर मंडल की ओर से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने राजकीय चिकित्सालय पहुंचकर विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज…