काशीपुर। ग्राम बैलजूड़ी, जसपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ- यूनुस चौधरी को उत्तराखंड सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। 23 सितंबर 2026 को जारी शासनादेश के तहत उन्हें उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद का उपाध्यक्ष नामित किया गया है। नियुक्ति के बाद क्षेत्र में समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। डॉ- यूनुस चौधरी पुत्र स्व- मो- यूसुफ चौधरी, निवासी ग्राम बैलजूड़ी, पोस्ट कुण्डा, जसपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से परिषद के उपाध्यक्ष पद पर नामित किया गया…
Month: September 2026
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर चलाया स्वच्छता अभियान
काशीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर कवि नगर मंडल के रॉयल एनक्लेव में सेवा और स्वच्छता अभियान चलाया गया। क्षेत्रवासियों व कार्यकर्ताओं ने मिलकर आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भी समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा और राष्ट्रहित को सर्वाेच्च महत्व दिया। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए…
गणेश महोत्सव में टी-सीरीज कलाकार रामकुमार लख्खा के भजनों ने जमकर धमाल मचाया
काशीपुर। श्री बालाजी पावन धाम मंदिर कमेटी की ओर से मुंशीराम चौराहा के समीप आयोजित 18वें श्री गणेश महोत्सव में मुंबई से आये टी-सीरीज कलाकार रामकुमार लख्खा के भजनों ने जमकर धमाल मचाया। वहीं, भजन गायक शुभम तिलकधारी ने भी अपने भजनों की मनोहारी प्रस्तुति दी। देर रात तक भक्तजन झूमते-नाचते गाते रहे। बीती रात विधन विनाशक भगवान गणपति महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत आरंभ हुए कार्यक्रम में मुंबई से आये टी-सीरीज कलाकार रामकुमार लख्खा ने भगवान गणपति, खाटू श्याम और बालाजी के एक से एक सुंदर भजन प्रस्तुत…
काशीपुर में हुआ टीवीएस मोटर व्हीकल का मेगा डिलीवरी इवेंट कार्यक्रम आयोजित
काशीपुर। काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित गौतमी हाइट्स होटल के सभागार में टीवीएस मोटर व्हीकल का एक मेगा डिलीवरी इवेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें टीवीएस की राइडर 31 बाईको की डिलीवरी की गई। काशीपुर में यह कार्यक्रम पहली बार आयोजित हुआ, जिसमें टीवीएस कंपनी के कुमाऊं सेल्स मैनेजर तथा काशीपुर के टीवीएस शोरूम के ओनर कुशाग्र मेहरोत्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से टीवीएस बाईक्स के बारे में भिन्न प्रकार के सवाल पूछे जिसका जवाब मिलने पर लोगों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। वही एंकर ने पूरे कार्यक्रम…
अब नहीं लगा सकेंगे निजी वाहनों पर पदनाम, 10 वाहनों पर चालानी कार्रवाई
काशीपुर। काशीपुर पुलिस ने अभियान चलाकर निजी वाहनों पर विभाग, पद, राजनीतिक दल अथवा संस्था के नाम-पदनाम के बोर्ड लगाकर चलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर टांडा तिराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ऐसे निजी वाहनों की जांच की, जिन पर वाहन स्वामियों द्वारा किसी विभाग, संस्था, राजनीतिक दल अथवा पद का बोर्ड या पदनाम प्रदर्शित किया जा रहा था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस…
कुमाऊं वैश्य महासभा ने वैश्य समाज के वरिष्ठजनों का किया सम्मान
काशीपुर। कुमाऊं वैसे महासभा के द्वारा वैश्य समाज के वरिष्ठजनों के सम्मान और युवा प्रतिभाओं के प्रोत् का साहन का अनूठा संगम बाजपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में देखने को मिला। महासभा की ओर से आयोजित वरिष्ठ जन वंदन, प्रतिभा अभिनंदन समारोह-2026 में जहां समाज के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले मेधावी बच्चों का अभिनंदन कर उनकी प्रतिभा को नई पहचान दी गई।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में…
कुमाऊं वैश्य महासभा ने वैश्य समाज के वरिष्ठजनों का किया सम्मान
काशीपुर। कुमाऊं वैसे महासभा के द्वारा वैश्य समाज के वरिष्ठजनों के सम्मान और युवा प्रतिभाओं के प्रोत् का साहन का अनूठा संगम बाजपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में देखने को मिला। महासभा की ओर से आयोजित वरिष्ठ जन वंदन, प्रतिभा अभिनंदन समारोह-2026 में जहां समाज के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले मेधावी बच्चों का अभिनंदन कर उनकी प्रतिभा को नई पहचान दी गई।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में…
एआरटीओ कार्यालय में वाहन चालकों एवं आमजन के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित
काशीपुर। परिवहन विभाग काशीपुर द्वारा एआरटीओ कार्यालय काशीपुर में वाहन चालकों एवं आमजन के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। एआरटीओ कार्यालय में निर्मल आई इंस्टीट्यूट ऋषिकेश की टीम ने शिविर लगाया। नेत्र विशेषज्ञ वसीम अहमद, मनोज और सुखवीर ने करीब 150 लोगों की आंखो की जांच की। दृष्टि संबंधी समस्या मिलने पर जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। एआरटीओ प्रवर्तन संदीप वर्मा ने कहा कि वाहन चालक की आंखे उसकी और दूसरों की सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विशेष रूप से व्यावसायिक और लंबी दूरी के…
सैनी समाज के 25 सितंबर को होने वाले महासम्मेलन में प्रतिभाग को लेकर बैठक का आयोजन
काशीपुर। सैनी महासभा ऊधम सिंह नगर की ओर से काशीपुर में सैनी समाज के बंधुओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 25 सितंबर को जसपुर में आयोजित होने वाले विशाल सैनी महासम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर चर्चा की गई और समाज के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। बताया गया कि विशाल सैनी महासम्मेलन एवं प्रतिभाओं का सम्मान समारोह काव्य रिजॉर्ट, ठाकुरद्वारा रोड, जसपुर में आयोजित होगा। बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने कार्यक्रम में काशीपुर से बड़ी संख्या…
आजाद समाज पार्टी ने मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
काशीपुर। सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों की उचित भागीदारी को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी की ओर से आज देशव्यापी संपूर्ण भागीदारी आंदोलन के तहत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में एससी, एसटी व ओबीसी महिलाओं सहित अन्य वंचित वर्गों को शिक्षा, रोजगार, राजनीति, प्रशासन, न्यायपालिका और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में प्रभावी प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में महिला आरक्षण को बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने, दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग की महिलाओं…
