देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में सरकारी सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग पांच वर्षों में करीब 35 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के साथ ही महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, पर्यटन, स्थानीय उत्पादों, होम-स्टे, सौर ऊर्जा और सीमांत क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा…
Day: October 3, 2026
उत्तराखंड भ्रमण पर आए हरियाणा के युवाओं ने सीएम धामी से की मुलाकात, विकास कार्यों और स्वच्छ पर्यावरण की सराहना
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के तीन दिवसीय भ्रमण पर आए हरियाणा के युवाओं ने भेंट की। इस दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री के साथ अपने भ्रमण के अनुभव साझा किए और राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। हरियाणा के युवाओं ने कहा कि तीन दिनों के भ्रमण के दौरान उन्हें उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों को करीब से जानने और राज्य सरकार की योजनाओं के स्थानीय स्तर पर पड़ रहे प्रभाव को समझने का अवसर मिला। उन्होंने…
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने श्राद्ध पर कांग्रेस की टिप्पणी को लेकर जताया आक्रोश
काशीपुर। भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने आज भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर सनातन धर्म और धार्मिक परंपराओं को लेकर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस के सोशल मीडिया पेज पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपने दिवंगत पिता का श्राद्ध किए जाने को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। विकास भगत ने कहा कि सनातन धर्म में श्राद्ध एवं पितृ तर्पण जैसी परंपराओं का विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपने पिता का…
धामी सरकार का 15 अक्टूबर तक सड़कें गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम
काशीपुर। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। इसके बाद काशीपुर में लोक निर्माण विभाग भी सड़कों की मरम्मत को लेकर सक्रिय नजर आ रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से चिन्हित सड़कों और गड्ढों पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। अब देखना होगा कि सरकार की तय समय सीमा तक काशीपुर की सड़कें वास्तव में कितनी गड्ढामुक्त हो पाती हैं। धामी सरकार का अल्टीमेटम साफ है कि प्रदेश में 15 अक्टूबर तक सड़कें गड्ढामुक्त होनी चाहिए। अब…
