योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का पार्थिव शरीर हरिद्वार पहुंचा, नेताओं और साधु-संतों ने दी श्रद्धांजलिदेहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार स्थित चंडी घाट श्मशान घाट पहुंचा। इस दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में साधु-संत भी पहुंचे। हरिद्वार और ऋषिकेश से आए साधु-संतों सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी। चंडी घाट पर श्रद्धांजलि…
Day: November 21, 2026
उत्तराखंड की विकास परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सहयोग की मांग, कनेक्टिविटी और रेल नेटवर्क विस्तार पर चर्चा
देहरादून। पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित वित्तीय संसाधनों के चलते उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य को बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं (ईएपी) के तहत लिए जाने वाले विदेशी ऋण की अधिकतम निर्धारित सीमा से छूट देने की पैरवी की है। इसके साथ ही दिल्ली से हल्द्वानी तक एक्सप्रेस-वे निर्माण और चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी के विस्तार के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है। शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय पर कूच करने का बनाया मन
काशीपुर। नगर के राजकीय चिकित्सालय परिसर में आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकत्रियों ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं को उठाया और शासन-प्रशासन से उनके समाधान की मांग की। इस मौके पर कार्यकत्रियों ने समस्याओं और उनकी मांगों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्रियां स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना जरूरी है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आशा कार्यकत्रियां मौजूद रहीं। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए…
इस बार भाजपा कांग्रेस में रहेगी आमने-सामने की टक्कर
काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले की विधानसभा 2027 की नौ सीटें भाजपा और कांग्रेस के लिए बेहद अहममानी जा रहे हैं, जिसको लेकर अभी से घमासान शुरू हो गया है। यहां बता दे की वर्ष 2022 में कांग्रेस ने पांच और भाजपा ने चार सीटें जीती थीं, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने नौ में से आठ विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाकर समीकरण बदल दिए। ऐसे में दोनों दलों के सामने अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की चुनौती है। 2022 में जसपुर से कांग्रेस के आदेश चौहान, बाजपुर से…
टाइल्स एवं नाली निर्माण कार्य का पालिका अध्यक्ष और सभासद ने संयुक्त रूप से किया लोकार्पण
काशीपुर। महुआखेड़ागंज नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-दो अहपुरा में राज्य वित्त आयोग निधि से कराए गए इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष रिजवान अहमद एवं सभासद अमित कुमार द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया। निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी। नगर पालिका परिषद की ओर से वार्ड में कराए गए इस निर्माण कार्य के अंतर्गत हरपाल सिंह के मकान से आनंद सिंह विद्रोही के मकान तक इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने और…
