इस बार भाजपा कांग्रेस में रहेगी आमने-सामने की टक्कर

काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले की विधानसभा 2027 की नौ सीटें भाजपा और कांग्रेस के लिए बेहद अहममानी जा रहे हैं, जिसको लेकर अभी से घमासान शुरू हो गया है। यहां बता दे की वर्ष 2022 में कांग्रेस ने पांच और भाजपा ने चार सीटें जीती थीं, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने नौ में से आठ विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाकर समीकरण बदल दिए। ऐसे में दोनों दलों के सामने अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की चुनौती है। 2022 में जसपुर से कांग्रेस के आदेश चौहान, बाजपुर से यशपाल आर्य, किच्छा से तिलक राज बेहड़, नानकमत्ता से गोपाल सिंह राणा, और खटीमा भुवन चंद कापड़ी ने जीत दर्ज की थी। वहीं भाजपा से काशीपुर के त्रिलोक सिंह चीमा, रुद्रपुर शिव अरोरा, गदरपुर से अरविंद पांडेय ने और सितारगंज से सौरभ बहुगुणा ने जीत हासिल की। बाजपुर में यशपाल आर्य की जीत का अंतर महज 1,611 और गदरपुर में भाजपा के अरविंद पांडेय की जीत का अंतर केवल 1,120 वोट था। जसपुर में भी कांग्रेस ने 4,172 वोटों से जीत दर्ज की थी। ये सीटें 2027 में फिर कड़े मुकाबले का केंद्र बन सकती हैं। काशीपुर और रुद्रपुर में भाजपा को अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखने, जबकि किच्छा में वापसी करने की चुनौती होगी। सितारगंज में भाजपा के सौरभ बहुगुणा और नानकमत्ता में कांग्रेस के गोपाल सिंह राणा की प्रतिष्ठा दांव पर रहेगी। वहीं खटीमा में भाजपा 2022 की हार का हिसाब बराबर करना चाहेगी, जबकि कांग्रेस अपनी जीत दोहराने की कोशिश करेगी।नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का दावा है कि कांग्रेस इस बार जिले की नौ में से करीब आठ सीटें जीत सकती है। उनका कहना है कि जनता मौजूदा हालात से परेशान है और कांग्रेस के पास स्थानीय मुद्दों की कमी नहीं है। दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का कहना है कि भाजपा प्रदेश की सभी सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी। उनके अनुसार, विकास कार्य पार्टी की जीत का आधार बनेंगे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment